फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Legislative Council elections: BJP announced the names of four candidates

विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने की चार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, पूर्व आईपीएस एके शर्मा को भी मिला टिकट

Fri, 15 Jan 2021 12:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 15 Jan 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
Legislative Council elections: BJP announced the names of four candidates
भाजपा - फोटो : पीटीआई
विधान परिषद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चार प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नामों को हरी झंडी दी है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, पूर्वांचल के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य को दोबारा मौका मिला है। वहीं प्रधानमंत्री के करीबी कल ही पार्टी में शामिल हुए अरविंद शर्मा को मौक़ा मिला है। 
विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव की तरह विधान परिषद की 12 सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव में भी सियासी दांव-पेंच का खेल देखने को मिल सकता है। अब तक शांत दिख रहे चुनावी माहौल में हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन






गौरतलब है कि गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा ने बृहस्पतिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि अरविंद शर्मा के भाजपा में शामिल होने से भाजपा और प्रदेश एवं केंद्र सरकार को मजबूती मिलेगी। भाजपा प्रदेश मुख्यलय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद शर्मा ने गुजरात मे  तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के सचिव और 2014 से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय में सचिव जैसे अहम भूमिका में रहे है। उन्होंने कहा कि अरविंद शर्मा ने यूपी में भी समाज सेवा के क्षेत्र में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed