'श्रीमती हैं या बहन जी, मायावती कराएं जांच'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि मायावती अपना टेस्ट कराएं तब पता चलेगा कि वह श्रीमती हैं या बहन जी।
जिसके बाद सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव द्वारा मायावती पर की गई टिप्पणी पर विवाद बढ़ता जा रहा है। लीलावती सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के बारे में दिए गए सपा मुखिया के बयान का समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि पहले मुलायम सिंह का मायावती पर दिया गया बयान एकदम सही है। पहले मायावती टेस्ट कराएं तब पता चलेगा कि वह श्रीमती हैं या फिर बहन जी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी नाराज
मायावती पर मुलायम की टिप्पणी की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भी कड़ी निंदा की है।
उन्होने कहा कि मुलायम का ये बयान महिलाओं के लिए अपमानजनक और हमारी संस्कृति के खिलाफ है।
उन्होने भी मायावती के बयान को दोहराते हुए कहा था कि मुलायम का दिमागी संतुलन बिगड़ चुका है, इसलिए वह इस तरह की बातें कर रहे हैं, जो कि बिल्कुल गलत है।
मुलायम ने ये दिया था बयान
बुधवार को फैजाबाद की एक जनसभा में सपा मुखिया ने मायावती पर हमला करते हुए कहा था कि इनको श्रीमती कहूं, कुंवारी, बेटी या फिर बहन...।
गुरुवार को लीलावती कुशवाहा ने कहा कि सपा मुखिया ने मायावती के बारे में जो टिप्पणी की थी, वह बिल्कुल सही है। उन्होंने इस मामले में विवादित बयान देते हुए जांच कराने की बात कही।
उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख सपा के बढ़ते जनाधार से बौखला गई हैं, इसलिए अनाप-शनाप बयान दे रही हैं।
मुलायम ने मायावती पर मुसलमानों को बरगलाने का भी आरोप लगाया था।
मायावती ने ये दिया था जवाब
मुलायम द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का करारा जवाब देते हुए मायावती ने कहा था कि मुलायम का दिमागी संतुलन बिगड़ चुका है, उन्हें पागल खाने भेज देना चाहिए।
मायावती ने यादव को महिला व दलित विरोधी बताते हुए चुनाव आयोग से उनकी चुनावी सभाओं पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बसपा मुखिया ने कहा कि मुलायम ने चुनावी लाभ के लिए जातीय हिंसा भड़काने की योजना के तहत यह बयान दिया है।
सपा नेता ने किया पलटवार
मुलायम को मायावती के करारा जवाब देने के बाद सपा के कद्दावर नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति ने मायावती पर पलटवार करते हुए कहा है कि मायावती खुद पागल हो गईं हैं और उन्हें आगरा जाकर अपना इलाज करवाना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि मायावती का हाथी बिना पिलवान का है।
प्रसाद ने यह पलटवार मायावती के उस बयान के जवाब में दिया जिसमें मायावती ने मुलायम को पागल खाने भेजने की बात कही थी।
बताते चलें कि बुधवार को फैजाबाद में एक जनसभा में मुलायम सिंह यादव ने मायावती पर अभद्र टिप्पणी की थी, उसके बाद ही मायावती ने उन्हें पागलखाने भेजने का बयान दिया था।
अखिलेश ने ली चुटकी
गुरूवार को आजमगढ़ में एक रैली के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मायावती पर चुटकी लेते हुए कहा कि मायावती अपनी बुआ बताया।
अखिलेश ने कहा कि अगर मायावती बुजुर्गों की बहनजी लगती हैं, तो उनकी बुआ हुईं। सीएम ने हंसी के अदांज में कहा कि वह अपनी बुआ का सबसे ज्यादा सम्मान करते हैं। उन्होंने उनकी मूर्ति सबसे पहले हमने बनवाई।
रैली में उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों तो गिनवाईं ही किया साथ ही भाजपा पर तंज कसे।