{"_id":"5b955d14867a557f6b0b7c1f","slug":"led-tv-to-be-installed-in-jails-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदियों की लाइफस्टाइल में होगा सुधार, 64 जेलों में लगाए जाएंगे 900 एलईडी टीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदियों की लाइफस्टाइल में होगा सुधार, 64 जेलों में लगाए जाएंगे 900 एलईडी टीवी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जेलों में कैदियों के जीवनशैली में सुधार लाने के लिए उन्हें मनोरंजन की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए कारागार विभाग ने 64 जेलों में 40 व 42 इंच की 900 एलईडी टीवी लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
इसके लिए करीब 3.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। टीवी खरीदने के लिए जल्द ही टेंडर निकालने की तैयारी है। एडीजी जेल चंद्र प्रकाश ने बताया कि योग व प्रवचन जैसे कार्यक्रमों के जरिये कैदियों की जीवनशैली में बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा कैदियों को स्वस्थ रहने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, आईजी जेल पीके मिश्रा ने बताया कि लखनऊ व गौतमबुद्धनदगर जेल में 30-30 टीवी और मुदाराबाद, आजमगढ़, इटावा, वाराणसी, गाजियाबाद, मेरठ, सीतापुर व लखीमपुर खीरी जैसे जेलों में 25-25 टीवी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
जेलों की श्रेणी और कैदियों की संख्या के आधार पर टीवी की संख्या भी निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कैदियों को कई अन्य सुविधाएं देने पर भी विचार किया जा रहा है।