फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   leaders offers condolence on passing away of sushma swaraj

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, बताया बड़ी क्षति

Wed, 07 Aug 2019 07:25 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 07 Aug 2019 07:25 AM IST
विज्ञापन
leaders offers condolence on passing away of sushma swaraj
सुषमा स्वराज - फोटो : PTI
भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार की देर रात हृदयघात से निधन हो गया। इस खबर से देश व उत्तर प्रदेश में माहौल शोक से भर गया। दिन में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने की बधाई ट्विटर पर देने वाली सुषमा स्वराज को देर शाम गंभीर हालात में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


उनके निधन पर देश व प्रदेश के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुषमा स्वराज एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थीं। वे उत्कृष्ट वक्ता एवं संसदीय कार्य प्रणाली की जानकार थीं।वे अपनी बात को तथ्यों के साथ तार्किक रूप से प्रस्तुत करती थीं। सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे।भारत सरकार की मंत्री के रूप में श्रीमती स्वराज की सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री के तौर पर उन्होंने विदेशों में भारत के नागरिकों को तेजी से मदद और राहत  उपलब्ध कराने का अविस्मरणीय कार्य किया था।उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए स्व.श्रीमती सुषमा स्वराज के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि बीजेपी की वरिष्ठ नेता व केन्द्रीय मंत्री रहीं श्रीमती सुषमा स्वराज के अचानक निधन की खबर अति-दुःखद है। वे काफी कुशल राजनीतिज्ञ व प्रशासक ही नहीं बल्कि एक अति-मिलनसार महिला थीं। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।
 
 

राज्यपाल ने भी दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व विदेश मंत्री एक संवेदनशील नेता थी, जिन्होंने लंबे समय तक देश की राजनीति में महात्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से राजनीति के एक युग का अंत हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा कि दुखद! श्रीमती सुषमा स्वराज जी का निधन अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को शक्ति दे। कुशल नेतृत्व एवं उत्कर्ष कार्यकुशलता के लिए सुषमा जी हमेशा स्मरणीय रहेंगी।शत् शत् नमन। विनम्र श्रद्धांजलि!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed