फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Leader expelled from BSP said, someone created misunderstanding, will remain in BSP, not going to any party

बसपा से निष्कासित नेता बोले, किसी ने गलतफहमी पैदा की, बसपा में ही रहेंगे, किसी भी पार्टी में नहीं जा रहे

Fri, 04 Jun 2021 02:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 04 Jun 2021 02:14 PM IST
सार

बसपा से निष्कासित पार्टी विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा व राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर का कहना है उन्हें निष्कासन की कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
Leader expelled from BSP said, someone created misunderstanding, will remain in BSP, not going to any party
रामअचल राजभर।

विस्तार

बसपा से निष्कासित पार्टी विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा व राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर का कहना है उन्हें निष्कासन की कोई जानकारी नहीं है। वह बहन जी से मिलकर गलतफहमी दूर करने का प्रयास करेंगे। वर्मा ने फोन पर कहा कि वह पिछले महीने बीमार थे तो बहनजी ने हालचाल लिया व ढाढ़स बंधाया। 12 मई को हॉस्पिटल से आए तो फिर फोन पर हाल लिया। उन्होंने बताया कि किसी ने गलतफहमी पैदा करने की कोशिश की है। मिलकर गलतफहमी दूर करने का प्रयास करेंगे। पार्टी के जिम्मेदार लोगों को स्थिति स्पष्ट की है और बहनजी से मिलने का प्रयास कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं न तो किसी पार्टी में जा रहा था न जा रहा हूं। 7-8 महीने अभी बसपा का विधायक हूं। बसपा के लिए काम करूंगा। भविष्य में चुनाव लड़ना है या नहीं यह आगे तय होगा।

विज्ञापन


बसपा में थे, बसपा में हैं और बसपा में ही रहेंगे : राजभर
पूर्व मंत्री राम अचल राजभर ने कहा कि कहा कि बसपा के मिशन व मूवमेंट में आस्था है। बहनजी के नेतृत्व में काम करते रहे हैं, करते रहेंगे। न तो वह किसी पार्टी में जा रहे थे और न ही जाएंगे। वह बसपा में थे, बसपा में हैं और बसपा में ही रहेंगे।  उन्होंने कहा कि किसी ने कोई गलतफहमी पैदा की होगी। इसके लिए उन्हें किसी से कोई गिला-शिकवा नहीं है। मुझे नहीं पता कि किस वजह से निष्कासित किया गया है। राम अचल ने कहा कि उन्हें बसपा को वोट देने और दिलाने से कोई नहीं रोक सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed