फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA's IT City plan launch now on 28th

Lucknow News: एलडीए की आईटी सिटी योजना की लॉन्चिंग अब 28 को

Fri, 20 Feb 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
LDA's IT City plan launch now on 28th
लखनऊ। सुल्तानपुर सड़क पर विकसित की जा रही एलडीए की आईटी सिटी योजना की 20 फरवरी को प्रस्तावित लॉन्चिंग टल गई है। यह अब 28 फरवरी को लॉन्च होगी। योजना में करीब 10 हजार भूखंड विकसित किए जा रहे हैं। पहले भूखंड उन लोगों को आवंटित किए जाएंगे, जिन्होंने योजना के लिए निशुल्क जमीन दी है। इसके बाद आम लोगों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा। इस योजना में करीब एक लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी। यहां पर जमीन की कीमत करीब चार हजार रुपये प्रति वर्ग फीट प्रस्तावित है।
विज्ञापन

एलडीए की आईटी सिटी योजना सुल्तानपुर सड़क व किसान पथ से सीधे जुड़ती है। करीब 3490 एकड़ में विकसित की जा रही इस योजना में 35 से 288 वर्ग मीटर तक के भूखंड बनाए जा रहे हैं। यहां लैंड पूलिंग के जरिये जमीन जुटाई गई है जिसमें किसानों को उनकी कुल जमीन के बदले में 25 प्रतिशत विकसित जमीन दी जानी है। जिन किसानों ने 27 जनवरी तक लैंड पूलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली है पहले उन्हीं के लिए 20 फरवरी को लॉन्चिंग के मौके पर लॉटरी डालकर प्लॉट आवंटित किए जाने की तैयारी थी, जिसे अब एक सप्ताह आगे बढ़ा दिया गया है, क्योंकि दस्तावेजों की आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का कुछ काम रह गया है। इसके चलते लॉन्चिंग को एक सप्ताह आगे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन



योजना में शामिल हैं ये गांव



बक्कास, सोनई कंजेहरा, सिकंदरपुर अमोलिया, सिद्धपुरा, परेहटा, पहाड़ नगर टिकरिया, रकीबाबाद, मोहारी खुर्द, मोहारी कला, खुजौली और भटवारा।



कोट



आईटी सिटी योजना की लॉन्चिंग अब 28 फरवरी को होगी। सबसे पहले उनको लॉटरी के जरिये प्लॉट आवंटित किए जाएंगे जिन्होंने योजना के लिए लैंड पूलिंग नीति के तहत अपनी जमीन निशुल्क दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-प्रथमेश कुमार, वीसी, एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed