{"_id":"4dd6f004bb1bb60bd889ae0217645a34","slug":"lda-workers-demand-5-day-working-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इन्हें भी चाहिए दो दिन की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इन्हें भी चाहिए दो दिन की छुट्टी
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 03 Sep 2013 09:51 AM IST
विज्ञापन
आवास विकास परिषद में पांच दिन का सप्ताह लागू होने के बाद अब लखनऊ विकास
विज्ञापन
प्राधिकरण में भी ऐसी ही मांग कर्मचारियों ने प्रशासन के समक्ष रखी है।
आवास-विकास कर्मचारी संघों की ओर से इसका जो प्रस्ताव रखा गया था, उसकी एक प्रति मंगा कर एलडीए कर्मचारी यूनियन ने अपना प्रस्ताव तैयार किया है।
इस प्रस्ताव को अधिष्ठान अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। जबकि बहुत जल्द ही उपाध्यक्ष को भी इस आशय का ज्ञापन कर्मचारी पेश करेंगे।
एलडीए कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह ने कहा कि हमने अधिष्ठान अधिकारी, ओएसडी एलएम प्रसाद के समक्ष अपनी मांग रख दी है।
जल्द ही उपाध्यक्ष को भी मांगपत्र सौंपा जाएगा। पांच दिन का सप्ताह होने से प्राधिकरण में बिजली, पेट्रोल और अन्य खर्च की काफी बचत होगी।