फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA will tell total price of flat

फ्लैट, भूखंड के आवंटन के समय ही बताई जाएगी पूरी कीमत

Mon, 04 Jan 2021 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
LDA will tell total price of flat
बेस प्राइज के साथ अन्य शुल्क बताकर आवंटियों की मुश्किलें की जाएंगीं दूर
विज्ञापन

एलडीए अब अपने आवंटियों को फ्लैट या भूखंड खरीदने के समय ही सभी शुल्क सहित अनुमानित कीमत बता देगा। ऐसा आवंटियों को होम लोन लेकर रेडी टू मूव फ्लैट खरीदने में आसानी के लिए किया गया है। सचिव पवन गंगवार के आदेश पर संपत्ति विभाग ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है।
ओएसडी व प्रभारी संपत्ति डीके सिंह ने बताया कि अब खरीदारों को आवंटन के समय ही बेस प्राइस के अलावा अतिरिक्त शुल्क की जानकारी दी जा रही है। आवंटन से पहले भी अनुमानित कीमत के बारे में बता दिया जाता है। अभी तक आवंटन के समय बेस प्राइस की जानकारी ही आवंटी को दी जाती थी। अतिरिक्त शुल्क जैसे सीवर-वाटर कनेक्शन, फ्रीहोल्ड चार्ज एलडीए रजिस्ट्री के समय बताता था।
विज्ञापन

क्यों जरूरी है यह व्यवस्था?
एलडीए बिक्री के समय फ्लैट या भूखंड की केवल बेस प्राइस बताता है। पार्किंग, फ्रीहोल्ड शुल्क, कॉर्पस फंड, सीवर-वाटर कनेक्शन आदि चार्ज बाद में बताए जाते हैं। ऐसे में 10 प्रतिशत से अधिक कीमत अतिरिक्त रूप से आवंटी को जमा करनी होती है। कई बार इससे आवंटी पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। बैंक भी ऐसे समय लोन की धनराशि बढ़ाने से हिचकते हैं। उदाहरण के रूप में जनेश्वर एंक्लेव में 72 लाख रुपये का फ्लैट खरीदने वाले व्यक्ति का होमलोन इसी धनराशि का आवंटन पत्र होने की वजह से अधिकतम 80 प्रतिशत तक होता है। वहीं रजिस्ट्री के समय अन्य शुल्क में करीब आठ लाख रुपये अतिरिक्त जमा करने होते हैं। यह एक बड़ी धनराशि हो जाती है जो कि मध्यम वर्ग परिवार के लिए मुश्किल खड़ी कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिफंड के प्रकरण कम करने में मिलेगी मदद
एलडीए अधिकारियों का मानना है कि इससे बजट की दिक्कत की वजह से होने वाले रिफंड के केस कम होंगे। हर महीने एलडीए के पास एक दर्जन से अधिक फ्लैटों के रिफंड के आवेदन एलडीए के पास आते हैं। यह एलडीए के बिना बिके फ्लैटों की संख्या में इजाफा ही करा रहा है। सीजी सिटी, पारिजात अपार्टमेंट और सरयू अपार्टमेंट तक इस समस्या को झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed