{"_id":"6236321236b316492e18683f","slug":"lda-will-make-park-for-disabled-persons-lucknow-news-lko6222727148","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग, पेट्स के लिए एलडीए बनाएगा पार्क, पार्क में मॉर्निंग वॉक, झूलों का ले सकेंगे आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग, पेट्स के लिए एलडीए बनाएगा पार्क, पार्क में मॉर्निंग वॉक, झूलों का ले सकेंगे आनंद
विज्ञापन
एलडीए दिव्यांगजनों के लिए बनाएगा पार्क। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में अब दिव्यांग भी पार्क में मॉर्निंग वॉक, झूलों का मजा ले सकेंगे। एलडीए इनके लिए पार्क बनाने जा रहा है। इसकी शुरुआत निरालानगर से होगी।
नगर निगम ने भी पार्क बनाने की मंजूरी दे दी है। इसमें दिव्यांगजनों के खेलने, मौज-मस्ती के संसाधन होंगे।
इस पार्क में कम ऊंचाई के झूले लगेंगे। साथ ही साइकिल ट्रैक बनेगा। इस पार्क में रबर की टाइल्स का इस्तेमाल होगा, जिससे किसी दिव्यांग के झूले या साइकिल आदि से गिरने पर चोट न लगे।
इस पार्क का खाका आईआईटी के इंजीनियर एवं एक्सपर्ट हरिशंकर व स्वाति शर्मा ने तैयार किया है। हरिशंकर ने बताया कि इस पार्क पर अनुमानित 25 लाख रुपये खर्च होंगे। सफल होने पर शहर के अन्य इलाकों में भी ऐसे पार्क बनाए जाएंगे।
पार्क की खासियतें
- दिव्यांगजन व्हील चेयर से प्लेइंग एरिया में जा सकेंगे।
- सेंसर आइटम दिव्यांगजन को कराएंगे एहसास।
- पाथ-वे से प्लेइंग एरिया तक में लगेंगे रबर के टाइल्स।
रिवर फ्रंट पर बनेगा पेट्स पार्क
रिवर फ्रंट पर बहुत जल्द पेट्स पार्क का काम शुरू होगा। एलडीए इस पर 20 से 25 लाख रुपये खर्च करेगा। इस पार्क में लोग सुुबह पेट्स लाकर टहला सकेंगे। इसके लिए उनके पाथ-वे को बालू के सहारे बनाया जाएगा। लोगों के बैठने के लिए सीट का भी इंतजाम होगा। साथ ही पेट्स की जॉगिंग के लिए टनल भी बनेगी। इस पार्क में पेट्स टहलाने के लिए मामूली शुल्क भी चुकाना होगा। इसे प्रशासन तय करेगा।
विज्ञापन
प्रशासन के निर्देश पर दिव्यांगों एवं पेट्स के लिए पार्क बनाने के लिए मौका-मुआयना हो चुका है। निरालानगर का पार्क सफल रहा तो शहर के अन्य इलाकों में भी ऐसे पार्क बनाए जाएंगे।
- कमलजीत सिंह, अधिशासी अभियंता एलडीए