फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA will hoist five lakh flags on Amrit mahotsav.

हर घर तिरंगा: अमृत महोत्सव पर एलडीए फहराएगा पांच लाख तिरंगा, धूमधाम से होगा आयोजन

Wed, 03 Aug 2022 01:02 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Aug 2022 01:02 PM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव पर एलडीएल पांच लाख तिरंगे फहराएगा। पूरा प्रशासन इसकी तैयारी में जुटा हुआ है। एलडीए के हर अपार्टमेंट पर तिरंगा नजर आएगा।

विज्ञापन
LDA will hoist five lakh flags on Amrit mahotsav.

विस्तार

राजधानी लखनऊ में आजादी का अमृत महोत्सव पूरी धूमधाम से मनाने के लिए एलडीए का पूरा अमला जुटा हुआ है। इसके लिए कॉलोनी की समितियों एवं अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए को समारोह में शामिल किया जा रहा है। अमृत महोत्सव पर एलडीए पांच लाख तिरंगा फहराएगा। यानी एलडीए की कॉलोनियों व अपार्टमेंट पर तिरंगा हर तरफ शान से लहराता मिलेगा।

विज्ञापन


एलडीए आठ अगस्त से तिरंगा वितरण का काम शुरू करेगा। 11 से 17 अगस्त तक अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। शहर के प्रमुख चौराहों पर 15 अगस्त की शाम को आतिशबाजी भी होगी। आजादी के 75 साल पर 15 अगस्त को विधानभवन पर होने वाले कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए के 75 पदाधिकारी शामिल होंगे। इनमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष व सचिव होंगे।
विज्ञापन


एलडीए स्वतंत्रता दिवस पर शहर के चौराहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित करेगा। इसकी रूपरेखा तय करने के लिए बुधवार को नुक्कड़ नाटक के कलाकार, संगीत मंडली आदि को बातचीत करने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होगी सजावट प्रतियोगिता, मिलेगा पुरस्कार
एलडीए के स्मृति, सरयू, बेतवा, अलकनंदा, गंगा, राप्ती, कावेरी, सतलज, ग्रीनवुड, वनस्थली, पारिजात अपार्टमेंट अमृत महोत्सव पर तिरंगी रोशनी से नहाएंगे। एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर अपार्टमेंट की सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में जिस अपार्टमेंट की सजावट एवं रोशनी सबसे खूबसूरत होगी, उसकी आरडब्ल्यूए को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed