फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA will give compensation

एयरपोर्ट लिंक फ्लाईओवर में समायोजन नहीं मुआवजा देगा एलडीए

Wed, 25 Aug 2021 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
LDA will give compensation
एयरपोर्ट लिंक फ्लाईओवर प्रोजेक्ट में एलडीए किसी भी आवंटी को समायोजन कर दूसरी जगह फ्लैट या भूखंड नहीं देगा। एलडीए अब जिला प्रशासन के सहयोग से यहां भूखंडों का अधिग्रहण डीएम सर्किल रेट का दोगुना या सहमति के आधार पर मुआवजा देकर करेगा। इसके लिए नौ भूखंडों का वीसी अक्षय त्रिपाठी ने प्रस्ताव भी जिला प्रशासन को भेज दिया है। वहीं एक भूखंड का आवंटन निरस्त कर उसका रिफ ंड एलडीए करेगा।
विज्ञापन

वीसी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि फ्लाईओवर के निर्माण के बीच आ रहे भूखंडों के आवंटियों को तीन विकल्प दिए गए थे। अधिकांश ने भूखंड, फ्लैट या रिफंड लेने के विकल्प को नहीं माना। ऐसे में अब इन भूखंड का मौजूदा नियमों के मुताबिक अधिग्रहण किया जाएगा। इसका मुआवजा मुख्य सचिव के पूर्व आदेश के मुताबिक एलडीए देगा। 14 आवासीय भूखंड यहां प्रभावित हो रहे हैं। इनमें से चार को पूर्व में ही बसंतकुंज और मानसरोवर योजना में ही समायोजित कर दूसरे भूखंड दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं बाकी 10 में से एक की अभी रजिस्ट्री नहीं हुई थी। इसे निरस्त कर दिया गया है। जिन भूखंडों के मुआवजे के लिए प्रस्ताव एलडीए ने भेजा है, उनमें से अधिकांश को रीसेल किया जा चुका है। ऐसे में एलडीए ने अपने मूल आवंटियों के नाम ही जिला प्रशासन को भेजे हैं। रीसेल में खरीदने की स्थिति में मुआवजे के लिए संपर्क नए खरीदारों को जिला प्रशासन से करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको मुआवजे की संस्तुति
सुरेश चंद्र यादव (सी4/55), राकेश कुमार अरोड़ा (सी4/58), महेश प्रसाद पांडेय (सी4/57), प्रतीक कपूर (सी4/58), जितेंद्र प्रकाश (सी4/64), प्रमिला व राजेंद्र प्रकाश (सी4/72), सुरेंद्र सिंह (सी4/73), नीरू गुप्ता (सी4/97), सचिन गर्ग (सी4/98)।

इनका आवंटन निरस्त
कृष्णपाल सिंह व नरेश कुमार (सी4/63)
इनका हो चुका समायोजन
चंद्रशेखर राजन (सी4/62), विमला देवी (सी4/65), रजनीश कुमार (सी4/74), डॉ. धर्मेंद्र (सी4/75)
इस तरह मिलेगा हल
- 9 भूखंडों का मिलेगा मुआवजा
- 1 का आवंटन निरस्त
- 4 का पहले ही हो चुका समायोजन
डीएम ने बनाई मुआवजा तय करने को समिति
एयरपोर्ट लिंक प्रोजेक्ट में मुआवजा तय करने के लिए छह सदस्यीय मुआवजा समिति का गठन डीएम अभिषेक प्रकाश ने किया है। एलडीए से आए जमीन अधिग्रहण के प्रस्ताव पर एक बैठक भी डीएम ने बुलाई। इसमें सेतु निगम, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी मौजूद रहे। समिति में एलडीए सचिव पवन गंगवार अध्यक्ष, एडीएम प्रशासन अमर पाल सिंह सह अध्यक्ष, संयुक्त एमडी सुनील कुमार सदस्य, एडीएम भूअध्याप्ति-2 मनीष कुमार नाहर सदस्य सचिव, एडीएम भूअध्याप्ति-1 राम अरज यादव सदस्य, एसडीएम सरोजनीनगर संतोष कुमार सदस्य को शामिल किया गया है। यह समिति सात दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। बैठक में एलडीए वीसी अक्षय त्रिपाठी, एमडी सेतु निगम योगेश पवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed