फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA WILL DEMOLISH UNAUTHORISE BUILDING

आज ढहाया जाएगा भू-माफिया का अवैध निर्माण

Sat, 29 Jun 2019 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
LDA WILL DEMOLISH UNAUTHORISE BUILDING
00
विज्ञापन

सपा पार्षद का विरोध दरकिनार, आज ढहाया जाएगा अवैध कब्जा
सबहेड- बहादुरपुर में 20 जून को विरोध के चलते नहीं हट पाया था कब्जा, जेसीबी के आगे लेट गए थे सपा पार्षद
शंकरपुरवा प्रथम वार्ड में बहादुरपुर गांव में जिस भू-माफिया के अवैध निर्माण को बचाने के लिए सपा पार्षद पंकज यादव जेसीबी के आगे लेट गए थे और बवाल किया था, उसे शनिवार को ढहाया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी हो गई है और जिलाधिकारी व एसएसपी को पत्र भी भेज दिया गया है ताकि कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट और पीएसी भी मौजूद रहे। नगर आयुक्त भी अभियान के दौरान मौजूद रहेंगे।
नगर निगम ने बहादुरपुर के सुनील यादव को भू-माफिया चिन्हित कर रखा है। उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज है। गत 20 जून को उसी का क ब्जा हटाने नगर निगम की टीम गई थी। वहां टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। कब्जा बचाने के लिए क्षेत्रीय सपा पार्षद पंकज यादव जेसीबी के आगे लेट गए थे और कब्जा ढहाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इस दौरान गांव वालों के साथ ही किसान यूनियन वाले भी मौजूद थे और विरोध कर रहे थे। भारी विरोध के चलते कब्जा नहीं हटाया जा सका था।
विज्ञापन

इस मामले में नगर निगम की ओर से गुडम्बा थाने में एफआईआर भी पार्षद पंकज यादव के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त की ओर से पार्षद की सदस्यता समाप्त करने के लिए शासन को रिपोर्ट भी भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दो हजार वर्ग फीट जमीन पर बना है मकान
बहादुरपुर गांव में खसरा संख्या 173 की भूमि अभिलेखों में खलिहान दर्ज है। उसी की करीब 2000 वर्ग फीट जमीन पर सुनील यादव ने मकान बना लिया है। जबकि अवैध निर्माण किए जाने को लेकर 2016 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। उसके बाद भी कब्जा करने की शिकायत आई तो नोटिस दी गई और काम को रोका गया। फिर भी सुनील यादव ने निर्माण कर डाला। उसे तोड़ने के लिए जब टीम गई तो पार्षद बीच में आए गए और कब्जा नहीं तोड़ने दिया।
सपा पार्षदों ने नगर आयुक्त से जताई नाराजगी
पार्टी के पार्षद पंकज यादव पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा सपा पार्षद मोहम्मद सलीम, राजकुमार सिंह राजा, शैलेंद्र सिंह बल्लू समेत अन्य पार्षदों ने दल के नेता यावर हुसेन रेशू के साथ नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी से आपत्ति दर्ज की।
उनका कहना था कि पार्षद की सदस्यता समाप्त किए जाने की कार्रवाई न्याय संगत नहीं है। जहां तक अवैध निर्माण की बात है तो सब पर कार्रवाई की जाए। किसी एक को निशाना न बनाया जाए। रेशू ने कहा कि वह इस मामले को नगर निगम सदन में उठाएंगे।

जानकारी के बाद नगर आयुक्त को भेजना था पत्र
सपा पार्षद पंकज यादव की सदस्यता समाप्त किए जाने को लेकर नगर आयुक्त द्वारा शासन को भेजे गए पत्र को लेकर विवाद गहरा गया है। सपा, भाजपा और कांग्रेस केपार्षद दल नेताओं ने इस मसले पर महापौर से मुलाकात की। पार्षद दल नेताओं की बात सुनने के बाद महापौर ने कहा कि नगर आयुक्त को शासन पत्र भेजने से पहले जानकारी देनी चाहिए थी। सभी दल के पार्षद एक परिवार हैं। यदि कोई बात थी तो उसका समाधान बातचीत से निकाला जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed