{"_id":"6802b434a27d7bb55b0c4e14","slug":"lda-will-charge-more-rent-from-graundfloor-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1163330-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अब भूतल वालों से अधिक किराया वसूलेगा एलडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अब भूतल वालों से अधिक किराया वसूलेगा एलडीए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बोर्ड की मंजूरी के बाद अब एलडीए इस महीने से किराए की संपत्तियों से बढ़ा किराया वसूलेगा। इसके तहत अब भूतल और कॉर्नर लोकेशन वाली संपत्तियों पर अतिरिक्त किराया लिया जाएगा। इसको लेकर एलडीए बोर्ड की 27 मार्च को हुई बैठक में प्रस्ताव पास किया गया था। जिसकी कार्यवाही जारी होने के बाद अब इसे इस महीने से लागू किया जाएगा।
एलडीए की शहर में अलीगंज, चौक, हजरतगंज, कैसरबाग, सआदतगंज सहित कई क्षेत्रों में आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियां हैं, जो किराए पर उठी हैं। अभी तक इनका किराया अलग-अलग तय होता था, जिससे निर्धारण में कठिनाई होती थी। इसको सरल बनाने के लिए बीते माह एलडीए बोर्ड में प्रस्ताव लाया गया था। जिसके बाद अब एक ही ब्लॉक में स्थित एक प्रकार की संपत्तियों का किराया समान होगा। किराया 60 रुपये वर्ग फुट के हिसाब से जोड़ा जाएगा। प्रस्ताव के तहत भूतल और कॉर्नर के मकान-दुकान पर निर्धारित किराए से 15 प्रतिशत अधिक और कॉर्नर पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त किराया लिया जाएगा। इसके अलावा हर साल पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी किराए में की जाएगी।