फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda will built more than 600 flats in aishbagh

चाहते हैं बेहतर डिजाइन व कम कीमत के फ्लैट्स तो इस ओर करें रुख, एलडीए देगा बेहतरीन सौगात

Wed, 01 May 2019 04:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 May 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
lda will built more than 600 flats in aishbagh
डेमो

निजी बिल्डरों से मिल रही चुनौती को अब एलडीए स्वीकार कर रहा है। ऐशबाग में पहली बार एलडीए बहुमंजिला आपर्टमेंट की डिजाइन व थीम आर्किटेक्ट के बीच प्रतिस्पर्धा कराकर तय करेगा। इसके बाद सबसे बेहतर आइडिया और डिजाइन के लिए आर्किटेक्ट को चुना जाएगा।

विज्ञापन


यहां एलडीए 28 लाख रुपये से कम कीमत के 600 से अधिक फ्लैट बनाएगा। एलडीए के अधिशासी अभियंता प्रताप शंकर मिश्रा का कहना है कि रियल एस्टेट में अब समय बदला है। केवल विकास प्राधिकरण के नाम पर फ्लैट नहीं बेचे जा सकते हैं।

विज्ञापन


निजी बिल्डर एलडीए से बेहतर डिजाइन और गुणवत्ता के फ्लैट बनाकर कम कीमत में दे रहे हैं। एलडीए भी अब निजी बिल्डरों की तरह अपने आवंटियों को न्यूनतम कीमत में बेहतर गुणवत्ता और लुक के फ्लैट बनाकर देगा। यह काम आर्किटेक्ट के बीच प्रतिस्पर्धा कराकर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डिंग के निर्माण के लिए इच्छुक आर्किटेक्ट पहले अपने डिजाइन और कंसेप्ट बताएंगे। इसका एक प्रजेंटेशन भी एलडीए टीम के सामने होगा। अच्छे प्रजेंटेशन वाले आर्किटेक्ट से फिर वित्तीय बिड लेकर काम दिया जाएगा।

निजी बिल्डर बन चुके लोगों के लिए विकल्प

lda will built more than 600 flats in aishbagh
डेमो

एलडीए अधिकारियों का कहना है कि रेरा के आने के बाद काफी हालात बदल रहे हैं। निजी बिल्डर पर जहां समय पर कब्जा देने का दबाव बन रहा है, वहीं बेहतर डिजाइन और लुक की वजह से पहले ही लोगों को निजी बिल्डर के प्रोजेक्ट पसंद आते रहे हैं।

अब अगर एलडीए को अपने प्रोजेक्टों में फ्लैट बेचने हैं तो निजी बिल्डरों की तरह काम करना ही होगा। इसीलिए पहली बार प्रतिस्पर्धा कराकर बिल्डिंग का डिजाइन और लुक तय किया जाएगा। इसके बाद निर्माण शुरू होगा।

महंगे फ्लैट नहीं बनाएगा एलडीए

lda will built more than 600 flats in aishbagh
डेमो

बिना बिके फ्लैटों की लंबी सूची बनने के बाद अब एलडीए महंगे फ्लैट बनाने से तौबा कर चुका है। इस योजना में अधिकतम 700 वर्गफीट के दो बीएचके के फ्लैट बनाए जाएंगे। इनकी ऊंचाई कितनी होगी? यह भी आर्किटेक्ट के डिजाइन पर निर्भर करेगा। फ्लैटों की अंतिम संख्या भी इसी डिजाइन से तय होनी है। निर्माण शुरू होने के बाद ही इसमें पंजीकरण भी एलडीए खोलेगा।

35 लाख रुपये आएगी कुल लागत
ऐशबाग में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की कब्जा हुई जमीन खाली कराने के बाद यह निर्माण हो रहा है। इसके लिए भू-उपयोग भी एलडीए बदल चुका है। यहां करीब पांच एकड़ जमीन में निर्माण होना है। एलडीए इन फ्लैटों की बिक्री कीमत 28 लाख रुपये प्रस्तावित कर रहा है। वहीं 90 वर्गमी से कम साइज की वजह से एक प्रतिशत जीएसटी इस कीमत पर लागू होगा। पार्किंग शुल्क, फ्रीहोल्ड व अन्य मद में भुगतान सहित करीब 35 लाख रुपये में यह फ्लैट मिल जाएगा।

अब नहीं दिखेगी सरकारी टाइप बिल्डिंग
हम शहर के लोगों को ऐसे फ्लैट ऑफर करना चाहते हैं जिनमें आवंटियों को यह न लगे कि वे किसी सरकारी टाइप बिल्डिंग में आ गए हैं। लोगों को बेहतर लुक और डिजाइन के साथ तैयार बिल्डिंग में फ्लैट तैयार कर दिए जाएंगे। आवंटियों की हर सुविधा का ध्यान भी इसमें रखा जाएगा। इसे आर्किटेक्ट के बीच प्रतिस्पर्धा के जरिए सुनिश्चित किया जाएगा। - प्रताप शंकर मिश्रा, अधिशासी अभियंता, एलडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed