फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA will build new kids play zone on gomti river front

लखनऊ में यहां बनाएगा नया किड्स जोन, एलडीए खर्च करेगा करीब पांच करोड़ रुपये

Mon, 28 Jan 2019 02:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Jan 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
LDA will build new kids play zone on gomti river front
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों के खेलने के लिए गोमती रिवरफ्रंट पर एलडीए नया किड्स प्ले जोन बनाएगा। करीब पांच करोड़ रुपये खर्च कर नए झूले, खेलने के लिए नए उपकरण और खुला मैदान विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


यहां प्रवेश भी टिकट के आधार पर होगा। इसके लिए पांच रुपये प्रति बच्चा टिकट एलडीए की तरफ से लगाए जाने की योजना है। एलडीए के उपनिदेशक उद्यान एसपी शिशोदिया ने बताया कि रिवरफ्रंट पर अभी दायें तट पर लामार्ट बंधा के पास एक किड्स जोन बना है।
विज्ञापन


यहां कुछ झूले पहले लगाए गए थे, लेकिन बच्चों की संख्या को देखते हुए ये काफी नहीं हैं। ऐसे में यहां बड़ा किड्स प्ले जोन की योजना बनाई गई है। अगले महीने इस पर काम शुरू कराना है। इससे रिवरफ्रंट पर बच्चों के घूमने और खेलने के लिए पर्याप्त जगह विकसित हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पांच रुपये का लगेगा टिकट

उपनिदेशक उद्यान का कहना है कि अभी कोई टिकट यहां नहीं लग रहा है, लेकिन किड्स प्ले जोन में जाने के लिए पांच रुपये का टिकट लेना होगा। प्रवेश मुफ्त नहीं रखा जाएगा। इसमें समय की कोई पाबंदी नहीं रहेगी। टिकट से होने वाली आय से एलडीए इन झूलों और खेलने के उपकरणों का रखरखाव करेगा।

12 साल से छोटे बच्चों का प्रवेश मुफ्त
एलडीए के अधिकारियों का तर्क है कि 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए रिवरफ्रंट पर आने के लिए कोई टिकट नहीं लगेगा। छोटे बच्चों के लिए रिवरफ्रंट के पार्क घूमने के लिए प्रवेश मुफ्त रहेगा। उन्हें केवल किड्स प्ले जोन के उपयोग के लिए ही अलग से टिकट लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed