{"_id":"7349c1638c2d2fcd3085d4dbd97193c6","slug":"lda-website-hacked-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर हैक हो गई यूपी की बेस्ट वेबसाइट!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर हैक हो गई यूपी की बेस्ट वेबसाइट!
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 20 Nov 2014 05:38 PM IST
विज्ञापन
यूपी की बेस्ट वेबसाइट 12 महीने में दो बार हैक हो जाए और तमाम साइबर एक्सपर्ट्स होने के बावजूद उसे ठीक न किया जा सके, तो सूबे में साइबर सुरक्षा की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
बात एलडीए की ऑफिशियल वेबसाइट की हो रही है। वेबसाइट बुधवार दोपहर अचानक हैक हुई और 24 घंटे बाद भी एक्पर्ट्स इसे सही करने में नाकाम रहे। शुरुआत में साइट खुलने पर ‘हैक्ड बाय लीबिश एसक्यूएल रूट, आई एम बैक कूफर’ मैसेज के साथ सिर्फ काला बैकग्राउंड नजर आता रहा।
विज्ञापन
बाद में साइट खुलने के काबिल भी नहीं रही। प्राधिकरण के अफसरों का कहना है कि एक विशेष हार्डवेयर के जरिए वेबसाइट को सुधारने की कवायद जारी है। गौरतलब है कि ये वेबसाइट एक साल पहले भी हैक हो चुकी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चार साल पहले एलडीए की इस वेबसाइट को सर्वश्रेष्ठ साइट चुना गया था।
इतना ही नहीं, करीब डेढ़ माह पहले भी यह साइट डोमेन रिन्युअल न होने की वजह से हफ्तेभर तक बंद थी। वेबसाइट www.ldalucknow.co.in बुधवार की शाम दोबारा बंद हो गई। इस बार इसकी वजह साइट का हैक हो जाना है।
प्राधिकरण के प्रोग्राम एनालिस्ट राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि ये हैकरों की करतूत है। उन्होंने प्राधिकरण की साइट को हैक कर लिया है, जिसे बृहस्पतिवार तक सुधार लिया जाएगा। हालांकि, साइट शाम को ही ठीक हो सकी।