फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA VC and DM raided in LDA office.

एलडीए के गोपनीय विभाग में बाहरी दखल, वीसी ने गेट बंद कर मारा छापा, दो निलंबित

Sat, 21 Nov 2020 04:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 21 Nov 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
LDA VC and DM raided in LDA office.
एलडीए ऑफिस। - फोटो : amar ujala

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के गोपनीय अर्जन विभाग में बाहरी व्यक्ति के सरकारी फाइलें देखने की शिकायत पर एलडीए वीसी और डीएम अभिषेक प्रकाश ने दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। शिकायत मिलने पर वीसी ने अर्जन विभाग में खुद छापा मारा। ऑफिस का गेट बंद कराकर दो घंटे तक बाहरी व्यक्तियों और कर्मचारियों की पड़ताल की। बाहरी व्यक्तियों जैसे भू-माफिया, अवांछित तत्वों को अर्जन अनुभाग में बैठाने पर अमीन सत्येंद्र सिंह व अनुभाग अधिकारी आनंद मिश्र को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


वीसी के निर्देश पर तहसीलदार अर्जन मो. असलम ने सरकारी फाइलें देख रहे बिल्डर दिलीप सिंह बाफिला और अनुभाग के कर्मचारियों पर गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया। हालांकि तहरीर में एलडीए कर्मचारियों के नाम नहीं दिए गए हैं। बाफिला का कहना है कि एक लंबित प्रकरण में जरूरी कागज सौंपने के लिए वह अर्जन अनुभाग गया था। कागज सौंपने के दौरान ही किसी ने फोटो खींच ली होगी।
विज्ञापन


वहीं, निरीक्षण के दौरान वीसी ने एक महिला चपरासी समेत सात कर्मचारियों को गोमतीनगर पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर धीरज सिंह के मुताबिक इन कर्मचारियों को पूछताछ के बाद देर रात छोड़ दिया गया। इस मामले में आउटसोर्सिंग पर रखे गए कंप्यूटर ऑपरेटर की संलिप्तता मिली है। आउटसोर्सिंग कंपनी शान कंप्यूटर को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो खींचकर वीसी को दी थी सूचना

सूत्रों के अनुसार दोपहर में वीसी को बाहरी व्यक्ति के अर्जन विभाग में फाइलें देखने और छेड़छाड़ करने की सूचना मिली। चर्चा है कि वीसी को इसकी एक फोटो भी भेजी गई। वीसी अभिषेक प्रकाश आनन-फानन एलडीए के गोमतीनगर मुख्यालय पहुंचे और सभी गेट बंद करा दिए। पुलिस के अलावा डीएम कार्यालय के कर्मचारी भी बुलाकर परिसर में मौजूद कर्मचारियों का सत्यापन कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed