फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA validated Naka hotel's illegal construction

एलडीए की मनमानी : तोड़ने की जगह वैध कर दिया होटल एसएसजे का अवैध निर्माण

Tue, 12 Jan 2021 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 12 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
LDA validated Naka hotel's illegal construction
नाका के होटलों में अवैध निर्माण तोड़ने के आदेश पर भी संचालन होने देने के जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर मुख्यमंत्री नाराज हैं। इसके बावजूद एलडीए अधिकारी और इंजीनियर नहीं सुधर रहे। नया गोलमाल होटल एसएसजे इंटरनेशनल का शमन करके किया गया है। इसके अवैध निर्माण को इंजीनियरों ने वैध बना दिया। अब प्रकरण खुला तो आनन-फानन 14 जनवरी को इसे तोड़ने की तारीख तय कर दी गई है। हालांकि, जितने भाग का शमन हो गया है, उसे छोड़ना होगा। वहीं, होटल विराट का अवैध निर्माण एलडीए को मंगलवार से तोड़ना है। हालांकि, होटल मालिक ने इससे पहले खुद इसे तुड़वाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


एलडीए के रिकॉर्ड मुताबिक शमन नीति 2020 में होटल एसएसजे इंटरनेशनल के लिए सरला रानी जायसवाल ने आवेदन किया था। इस पर अवैध निर्माण को आवासीय उपयोग के लिए शमन कर दिया गया। ऐसा उस वक्त किया गया जब 2019 में निर्माण तोड़ने के तुरंत बाद ही यहां दोबारा होटल शुरू करा दिया गया था, एलडीए को इसे भी रुकवाना पड़ा था। वहीं, शमन प्रक्रिया इतने गुपचुप तरीके से निपटाई गई कि सीएम की सख्ती पर कार्रवाई शुरू होने पर तारीख लगाने के समय इसका पता चला। अब वरिष्ठ अधिकारियों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। अधिशासी अभियंता प्रवर्तन जोन-6 कमलजीत सिंह का कहना है कि एसएसजे इंटरनेशनल के भवन का शमन हो चुका है। ऐसे में इसे तोड़ने में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। फिर भी 14 जनवरी की तारीख तोड़ने को लगाई गई है। संभव है कि एलडीए अशमनीय भाग को ही तोड़े। यह होटल तोड़ने का आदेश तत्कालीन विहित प्राधिकारी वीरेंद्र पांडेय ने 19 नवंबर 2013 को दिया था।
विज्ञापन


होटल विराट पर कार्रवाई करेगा एलडीए
एलडीए के मंगलवार की तारीख तय करने के बाद होटल विराट के मालिक ने ठीक 24 घंटे पहले खुद ही अवैध निर्माण तोड़ने की खानापूर्ति शुरू कर दी। इस संबंध में उसकी ओर से वीसी कार्यालय में शपथ पत्र भी दिया गया है। इसमें कहा गया कि वह खुद अवैध निर्माण तोड़ लेगा। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि कोई राहत नहीं दी जाएगी। एलडीए अपनी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed