{"_id":"69c2b590dabeea2c2e0cb33d","slug":"lda-sealed-six-illegal-constructions-in-different-areas-in-lucknow-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एलडीए ने अलग-अलग इलाकों में छह अवैध निर्माण किए सील, बिना नक्शा पास कराए बन रहे थे भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एलडीए ने अलग-अलग इलाकों में छह अवैध निर्माण किए सील, बिना नक्शा पास कराए बन रहे थे भवन
Tue, 24 Mar 2026 09:32 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 24 Mar 2026 09:32 PM IST
सार
राजधानी में एलडीए ने अलग-अलग इलाकों में छह अवैध निर्माण सील किए हैं। ये सभी बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एलडीए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में एलडीए ने मंगलवार को चौक, अमीनाबाद, हुसैनगंज, डालीगंज व नाका क्षेत्र में छह अवैध निर्माण सील किए। बिना मानचित्र पास कराए बनाई जा रही बिल्डिंगों को एलडीए के इंजीनियरों ने सील किया है।
विज्ञापन
इनमें अमीनाबाद के जंगलीगंज में लगभग 150 वर्गमीटर में बन रही बिल्डिंग, डालीगंज के केसरीपुरम में 148 वर्गमीटर, हुसैनगंज में कैंट रोड पर 110 वर्गमीटर, हैवलक रोड पर लगभग 80 वर्गमीटर, नाका में ऐशबाग पुल के पास सर्विस रोड पर लगभग 1000 वर्गमीटर क्षेत्रफल और नादान महल रोड पर लगभग 418.21 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनाया गया कॉम्प्लेक्स शामिल है। यह सभी निर्माण करीब एक से डेढ़ साल से चल रहे थे।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि एलडीए ने यह कार्रवाई तब की है, जब बिल्डिंगों का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। ऐसे में एलडीए इंजीनियरों पर मिलीभगत के आरोप भी लग रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि एलडीए के ही इंजीनियरों ने पहले मिलीभगत कर बनवाया और अब महज कागजी कार्रवाई के लिए सील किया। कुछ महीने बाद सील खोल भी देंगे।
विज्ञापन