{"_id":"3963b036fb0f59b1cf4d6240e222698c","slug":"lda-save-nazool-land-for-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो के लिए नजूल जमीन बचाएगा एलडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो के लिए नजूल जमीन बचाएगा एलडीए
ऋषि मिश्र/लखनऊ
Updated Fri, 01 Nov 2013 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलडीए के लिए बसंतकुंज योजना में वर्षों से विवादित 132 एकड़ नजूल लैंड हासिल करने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
इसी के साथ इस योजना के करीब 1200 आवंटियों को प्लॉट पर कब्जा मिलने की उम्मीद जगी है।
यहां मेट्रो के मदर डिपो व स्टेशन की भूमि भी अब बचाई जा सकेगी। प्रस्ताव तैयार है,जिसे बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
दरअसल नजूल होने के नाते प्राधिकरण जमीन का कोई भी मुआवजा नहीं देना चाहता था। मगर इस भूमि पर करीब 100 साल से किसान काबिज रहे हैं, जो बिना मुआवजे के हटने को राजी नहीं थे।
इस वजह से बसंतकुंज योजना बुरी तरह से प्रभावित हो रही थी। अब प्राधिकरण मुआवजे को राजी हो रहा है। दरअसल मेट्रो डिपो व स्टेशन की जमीन आने से इस भूमि को लेकर एलडीए पर भारी दबाव था।
विज्ञापन
किसानों के साथ हुए समझौते के बाद दिसंबर से योजना का काम शुरू हो सकता है। वर्ष 2003 में इस स्कीम का पंजीकरण हुआ था।
यहां ही बनना है दूसरे फेज का मेट्रो डिपो
बसंतकुंज में मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (चारबाग से बसंतकुंज) के लिए मदर डिपो बसंतकुंज में ही बनाया जाएगा। ऐसे में नजूल भूमि का यह विवाद उस दृष्टि से भी निपटाया जाना बहुत जरूरी था।
विज्ञापन
यहां बिल्डर काबिज होकर प्लाटिंग करने लगे हैं। किसानों को मुआवजा मिलने के बाद बिल्डर को एलडीए यहां से बेदखल कर देगा।