धनतेरस पर धन को तरसे एलडीएकर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलडीए के कर्मचारियों का वेतन उपसचिव
हजारों की संख्या में कर्मचारी धनतेरस की खरीदारी नहीं कर सके। उपभोक्ता फोरम ने एक आदेश किया था, इसके मुताबिक जानकीपुरम योजना के लिए आवंटी को प्राधिकरण को 35 हजार रुपये वापस करने थे।
आदेश के कई महीने बीतने के बावजूद पेमेंट नहीं किया। एक बार फिर से आवंटी ने उपभोक्ता फोरम में गुहार लगाई। फोरम ने प्राधिकरण का खाता सीज करने का आदेश बैंक को दिया।
यह रुपया जमा कराकर शाम को खाता दोबारा खुला। मगर कर्मचारी वेतन नहीं निकाल सके। उम्मीद है कि एलडीए कर्मी शनिवार को वेतन निकाल सकेंगे।
सुबह जब कुछ
कर्मचारियों ने खाते से धन निकालने का प्रयास किया तो उनको पता चला कि
प्राधिकरण की ओर से दिए गए सेलरी अकाउंट से कोई ट्रांजिक्शन नहीं हो पा रहा
है।
तत्काल सचिव अष्टभुजा प्रसाद तिवारी ने वित्त नियंत्रक डॉ. मोहन सिंह
यादव को इसकी जानकारी के लिए निर्देशित किया। पता चला कि उपभोक्ता फोरम के
आदेश पर खाता सीज किया गया है।
जानकीपुरम के एक आवंटी का 35 हजार रुपया न
वापस किए जाने से यह गड़बड़ी हुई है। दोपहर बाद रुपया आवंटी को वापस करने
की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
बाद में शाम को खाता रिओपन हो गया। मगर
कर्मचारी अपना वेतन नहीं निकाल सके। कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष शिवप्रताप
सिंह का कहना है कि कर्मचारियों को उनका वेतन न मिलने से बहुत अधिक
दिक्कतें हो रही हैं।
दूसरी ओर, प्राधिकरण के सचिव अष्टभुजा प्रसाद तिवारी
का कहना है कि खाता खुल गया है। वेतन शनिवार को मिल जाएगा।