फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA reversed in 10 days, seal of both restaurants will be opened

Lucknow News: 10 दिन में पलटा एलडीए, दोनों रेस्टोरेंट की खुलेगी सील

Fri, 06 Dec 2024 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
LDA reversed in 10 days, seal of both restaurants will be opened
इसे एलडीए ने किया था सील। 

विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए की टीम ने 25 नवंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के नीचे बने दो रेस्टोरेंट को अवैध बताकर सील करने के बाद उन्हें अब वैध मान लिया है। इससे दोनों रेस्टोेरेंट की सील खोल दी जाएगी। ऐसे में एलडीए अपनी ही कार्रवाई से पलट गया है।



एलडीए प्रवर्तन जोन छह की टीम ने 10 दिन पहले हजरतगंज क्षेत्र में मोहम्मद अब्दुल का रोमिनस पिज्जा व तरुण प्रीत सिंह का रेस्टोरेंट अवैध बताकर सील किया था। एलडीए के जोनल अफसर शशि भूषण पाठक ने कहा था कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से आपत्ति आने के बाद रेस्टोरेंट सील किए गए हैं। इससे पहले एलडीए के विहित प्राधिकारी की कोर्ट में वाद दायर किया था। यहां से सीलिंग का आदेश होने के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन




यह भी बताया था कि जांच में दोनों रेस्टोरेंट के मानचित्र एलडीए से पास नहीं है। अब अचानक एलडीए प्रशासन पलट गया है। जोनल अधिकारी शशि भूषण पाठक ने बृहस्पतिवार को बताया कि दोनों रेस्टोरेंट वैध हैं। उन्हें मेट्रो ने लीज पर आवंटित किया है। ऐसे में दोनों की सील को खोला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...खुलने की यह वजह तो नहीं



केडी बाबू स्टेडियम वाली साइड व सामने सड़क के दूसरी ओर दोनों तरफ मेट्रो स्टेशन के नीचे रेस्टोरेंट और शोरूम बने हैं। 25 नवंबर को जब एलडीए ने दो रेस्टोरेंट सील किए थे, तब सड़क के दूसरी ओर वाले रेस्टोरेंट व शोरूम को सील नहीं किए थे। सूत्रों ने बताया कि इस पर विवाद गहरा गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की जिस आपत्ति पर कार्रवाई हुई उसके दायरे में सड़क की दोनों पटरियों के रेस्टोरेंट और शोरूम आते हैं। ऐसे में किसी एक तरफ कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे थे।




केडी सिंह स्टेडियम के नीचे दो रेस्टोरेंट को सील किया गया था, उन्हें खोला जाएगा। दोनों रेस्टोरेंट मेट्रो ने लीज पर दिए हैं। सड़क के दूसरी ओर के भी लीज पर हैं। पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की शिकायत पर सील किया था। उन्हें पत्र भेजकर बता दिया जाएगा कि रेस्टोरेंट मेट्रो की ओर से लीज पर दिए गए हैं।

शशि भूषण पाठक, जोनल अफसर एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed