{"_id":"b210103903e84f02fb041aad8b3af41a","slug":"lda-now-circle-rate-hike-in-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलडीए फिलहाल नहीं बढ़ाएगा सर्किल रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलडीए फिलहाल नहीं बढ़ाएगा सर्किल रेट
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 04 Nov 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम सर्किल रेट भले ही अगले महीने तक बढ़ने संभावना हो मगर एलडीए अपनी योजनाओं में सर्किल रेट फिलहाल नहीं बढ़ाएगा। प्राधिकरण ने तय कर लिया है कि सर्किल रेट अब मार्च में ही बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
नया सर्किल रेट हर वर्ष एक अप्रैल से ही लागू किया जाएगा। पिछले पांच साल में प्राधिकरण से जुड़े हुए सेक्टरों में सर्किल रेट करीब दोगुने तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
ऐसे में इसे नियंत्रित करने के लिए वित्तीय वर्ष के बीच में किसी भी हाल में सर्किल रेट नहीं बढ़ाने का फैसला किया गया है। गोमतीनगर विस्तार और गोमतीनगर के एलडीए के क्षेत्र वाले खंडों में सबसे अधिक वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन
जमीन के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला वर्ष 2008 में शुरू हुआ जो कि अब हर साल किया जा रहा है। पहले ऐसा होता रहा है कि प्राधिकरण के अधिकारी बिना कोई औपचारिक जानकारी दिए भूखंडों का रेट बढ़ा देते हैं।
एलडीए मुख्य रूप से कानपुर रोड के सेक्टर एच और जे, गोमतीनगर विस्तार, गोमतीनगर विभूतिखंड और नेहरू इंक्लेव, विनम्र खंड, विकल्प खंड, ट्रांसपोर्ट नगर, बसंतकुंज, मानसरोवर सेक्टर ओ, शारदा नगर रतनखंड, जानकीपुरम विस्तार के अलावा कुछ अन्य इलाकों में अब तक सर्किल रेट बढ़ाने का अधिकार एलडीए के पास है।
बाकी जो भी जमीनें क्षेत्र नगर निगम को हैंडओवर हैं या आवास विकास परिषद के पास हैं, वहां एलडीए का सर्किल रेट नहीं चलता है।
एलडीए के कास्टिंग अनुभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ष-2008 में गोमतीनगर विस्तार का रेट करीब 6500 रुपये प्रति वर्ग मीटर था, जो कि अब 13000 रुपये प्रति वर्ग मीटर है।
इसी तरह से विभूतिखंड का रेट 13000 रुपये प्रति वर्ग मीटर था, वह अब 24000 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। इसी तरह से प्रत्येक इलाके में 15 से 35 फीसदी तक की बढ़ोतरी इन चार सालों में कर दी गई है।
केवल सर्किल रेट के जरिये चार साल में जमीन की कीमत दोगुनी बढ़ गई है जबकि इन क्षेत्रों में बाजार भाव तो चार साल में चार से पांच गुना तक बढ़ गया है।
प्राधिकरण के वित्त विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि एलडीए अपना सर्किल रेट मार्च के अंत में ही बढ़ाएगा। ये रेट अप्रैल में नये वित्त वर्ष की शुरुआत में लागू होंगे।