फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lda launch 12000 flats in lucknow.

अब सस्ते फ्लैट्स का सपना होगा साकार, हैरान कर देगी कीमत

Fri, 30 Jan 2015 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Jan 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
Lda launch 12000 flats in lucknow.

राजधानी में आशियाने का सपना सजाए परिवारों के लिए खुशखबरी है। 26 जनवरी के शुभ दिन पर 12 हजार फ्लैटों की स्कीम लॉन्च की गई थी। इसमें छह-छह हजार फ्लैट लखनऊ विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद बनाएंगे। खास बात है कि एलडीए पहली बार गरीबों के लिए 19 मंजिली इमारत में फ्लैटों का अलॉटमेंट करने जा रहा है।

विज्ञापन


प्राधिकरण की देवपुर पारा स्कीम में समाजवादी लोहिया एंक्लेव हाउसिंग सोसाइटी बनाई जाएगी। इसमें छह हजार फ्लैट होंगे। इन फ्लैटों की कीमत चार लाख से 32 लाख रुपये के बीच होगी। फिलहाल प्राधिकरण की ओर से इन फ्लैटों को लेकर कोई भी आय सीमा स्पष्ट नहीं की गई है। ऐसे में सभी आय वर्ग के लोगों को फ्लैट बेचे जाएंगे।
विज्ञापन


इस योजना में आश्रयहीन योजना के पुराने आवंटियों को सबसे पहले फ्लैट दिए जाएंगे। उनसे पंजीकरण राशि और फार्म की कीमत ली जाएगी। उनको अपना वैध आवंटन पत्र और जमा किस्तों की चालान प्रतियां जमा करनी पड़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

2 फरवरी से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Lda launch 12000 flats in lucknow.

गणतंत्र दिवस पर एलडीए और आवास विकास परिषद ने करीब 12 हजार लैटों का तोहफा देने की तैयारी काफी समय से की हुई  थी। एलडीए समाजवादी लोहिया एंक्लेव के नाम से नई आवासीय योजना ला रहा। इसमें देवपुर पारा में कम आय मध्यम आय वर्ग के लिए छह हजार लैटों का पंजीकरण खोला जा रहा है।

पंजीकरण की शुरुआत दो फरवरी से होगी। इसमें चार लाख रुपये कीमत में 30 वर्ग मीटर का सबसे कम कीमत का फ्लैट होगा। इसका क्षेत्रफल 30 वर्ग मीटर होगी। इसके बाद में चार लाख रुपये से कुछ अधिक कीमत का फ्लैट 31 वर्ग मीटर का होगा।

50 वर्ग मीटर का फ्लैट आठ लाख रुपये कीमत में बेचा जाएगा। इसके ऊपर 12 से 32 लाख रुपये में बेचे जाएंगे। 18 महीने के भीतर इन फ्लैटों की कीमत जमा करनी पड़ेगी। बैंकों के जरिए आवंटी की आय के हिसाब से आसानी से होम लोन मिल सकेगा। एक महीने तक इन फ्लैटों के लिए पंजीकरण फार्म एलडीए के विपिन खंड यूको बैंक शाखा से मिलेगा। फॉर्म की कीमत 400 रुपये होगी।

8 से लेकर 19 मंजिल तक होंगे अपार्टमेंट

Lda launch 12000 flats in lucknow.

आठ से लेकर 19 मंजिल तक के अपार्टमेंट होंगे। पहली बार प्राधिकरण गरीब आवासों में भी लिफ्ट का इंतजाम करने जा रहा है। सवाल यह है कि 19 वीं मंजिल के गरीब आवास के लिए कितने लोग इच्छुक होंगे। इसके अलावा प्राधिकरण यहां बेहतर सिक्योरिटी, उच्च गुणवत्ता, बढ़िया निर्माण का दावा कर रहा है।

इतनी ही बड़ी संख्या में आवास विकास परिषद भी फ्लैटों का पंजीकरण शुरू करेगा। परिषद छह हजार आवास वृंदावन, अवध विहार और आम्रपाली योजना में लॉन्च करेगा। परिषद की स्कीम भी समाजवादी आवासीय योजना के नाम से होगी। प्रदेश सरकार की ओर से मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए समाजवादी आवासीय योजना शुरू की गई है।

इसमें करीब 23 लाख रुपये कीमत के फ्लैट बनाए जाएंगे। । इसकी लांचिंग 26 जनवरी को की जा सकती है। आवास विकास परिषद के सचिव रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि, हम अवध विहार, वृंदावन और आम्रपाली कॉलोनी हरदोई रोड पर तीन जगह समाजवादी आवास बनाएंगे। 26 जनवरी को योजना की घोषणा जरूर कर दी जाएगी। हालांकि खबर लिखे जाने तक कोई भी स्पष्ट जानकारी परिषद की योजना को लेकर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed