फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lda launch 1.25 crore rupees flat

लखनऊ में एलडीए देगा सवा-सवा करोड़ के फ्लैट

Thu, 09 Apr 2015 03:19 PM IST
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Apr 2015 03:19 PM IST
विज्ञापन
Lda launch 1.25 crore rupees flat

विज्ञापन

अगले महीने एलडीए और आवास विकास परिषद 1000 फ्लैटों का पंजीकरण शुरू करेंगे। इसमें से उच्च आय वर्ग के लिए 500 बचे हुए फ्लैट भी होंगे। एलडीए गोमती नगर विस्तार सेक्टर-1 में सरयू अपार्टमेंट का पंजीकरण दोबारा खोलेगा।

इन 250 फ्लैटों में से प्रत्येक की कीमत करीब सवा करोड़ रुपये होगी। आवास विकास परिषद एवरेस्ट एन्क्लेव वृंदावन कॉलोनी में भी 500 फ्लैटों का पंजीकरण खोलेगा। इनकी कीमत 80 लाख से एक करोड़ रुपये के बीच होगी।

विज्ञापन


यही नहीं एक नई स्कीम जनेश्वर मिश्र एन्क्लेव को एलडीए अगले महीने खोलेगा। जनेश्वर एन्क्लेव स्कीम में 500 फ्लैट लखनऊ विकास प्राधिकरण आवंटित करेगा।

जनेश्वर एन्क्लेव परियोजना कुर्सी रोड पर निर्माणाधीन सृष्टि ग्रुप हाउसिंग योजना के साथ होगी। इन फ्लैटों की कीमत 25 लाख से 60 लाख रुपये के बीच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में 30 फीसदी बढ़ गई कीमत

Lda launch 1.25 crore rupees flat

एलडीए की सरयू अपार्टमेंट योजना पिछले साल लांच की गई थी। जिसमें लगभग 300 के करीब फ्लैट थे। तब इसकी कीमत एक करोड़ रुपये थी। मगर केवल 30 फीसदी फ्लैटों के लिए ही आवेदन आए। यही कारण है कि अब तक इसकी लॉटरी नहीं हो सकी।

प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि अगले महीने तक सरयू अपार्टमेंट में दोबारा पंजीकरण शुरू किया जाएगा। जिसकी कीमत करीब 25 फीसदी बढ़ेगी। सवा करोड़ रुपये में ये अत्याधुनिक शैली के फ्लैट लोग खरीद सकेंगे।

लगभग 4500 वर्ग फुट के फ्लैटों में तमाम आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही पार्किंग भी फ्री होगी। दूसरी ओर जनेश्वर मिश्र एन्क्लेव योजना भी लांच की जाएगी। जिनका क्षेत्रफल 65 वर्ग मीटर से लेकर 160 मीटर तक होगा।

 जिसमें 25 लाख रुपये कीमत के 120 फ्लैट (1 बीएचके), 50 से 60 लाख रुपये कीमत के 138 फ्लैट (2 बीएचके) और 60 से 70 लाख रुपये कीमत के 235 फ्लैट (थ्री बीएचके) दिए जाएंगे।

ये सभी सुविधाएं मिलेंगी सवा करोड़ के फ्लैट में

Lda launch 1.25 crore rupees flat

इन हाई प्रोफाइल श्रेणी के फ्लैटों में सभी आधुनिक सुविधाएं दी जाएगी। यहां निशुल्क कार पार्किंग का प्रावधान होगा। आरओ सिस्टम से शुद्ध पानी की सप्लाई की जाएगी।

हर फ्लैट में अलग से छोटा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगा हुआ होगा। माड्यूलर किचेन साथ ही कई इलेक्ट्रिक उपकरण भी दिए जाएंगे। अत्यआधुनिक वि‌धि से उच्च क्वालिटी का निर्माण होगा, पेंटिंग भी उच्च स्तरीय तकनीकी की होगी।

आवास विकास परिषद के एवरेस्ट एन्क्लेव में हेलीपेड की भी सुविधा दी जाएगी। यहां इंटरनेट बेस्ड उच्च स्तरीय सुरक्षा के इंतजाम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed