फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA will have 225 villages in Barabanki

बाराबंकी के 225 गांव होंगे एलडीए में, आज लगेगी मुहर

Wed, 11 Jun 2014 02:41 AM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 Jun 2014 02:41 AM IST
विज्ञापन
LDA will have 225 villages in Barabanki

लंबे समय बाद एलडीए की बोर्ड मीटिंग बुधवार को मंडलायुक्त कुमार कमलेश की अध्यक्षता में होगी।

विज्ञापन


इस बैठक के सबसे अहम प्रस्ताव बाराबंकी के 225 गांवों को एलडीए की सीमा में लिया जाना होगा।

इससे पहली बार एलडीए की सीमा किसी दूसरे जिले तक पहुंचेगी। सहारा शहर के लेआउट को नियमित करने का विवादित प्रस्ताव भी बोर्ड में रखे जाने की तैयारी है।

सिक्योरिटी जोन में अधिक लैंड कवरेज, रिंग रोड को दोबारा 150 मीटर चौड़ा करने जैसे कुछ अन्य प्रस्ताव इस बोर्ड मीटिंग में जाएंगे।

फिलहाल मंगलवार की दोपहर तक एलडीए वीसी अग्रवाल एमपी अग्रवाल ये दावा करते रहे कि बोर्ड मीटिंग बुधवार को होगी।

मगर नवागत कमिश्नर को बोर्ड प्रस्तावों की अधिक जानकारी न होने से इस बैठक के अंतिम समय में स्थगित किए जाने की भी पूरी आशंका है।

बाराबंकी के गांवों की सूची तैयार है। दो तहसीलों के गांव एलडीए की सीमा में आएंगे। इसका प्रस्ताव एलडीए बोर्ड से पास करके शासन को भेजा जाएगा।

जहां से अधिसूचना होने के बाद प्राधिकरण सीमा में आ जाएंगे। अपने निर्माण के 20 साल बाद सहारा शहर नियमित हो जाएगा।

जिससे सहारा इस 170 एकड़ भूमि पर अपना पूरा हक जमा सकेगा।

वर्ष-1993 में नगर निगम ने करीब 170 एकड़ और एलडीए ने 100 एकड़ भूमि सहारा इंडिया को गोमती नगर क्षेत्र में टाउनशिप और ग्रीन बेल्ट विकसित करने के लिए दी थी।

इस भूमि पर लोगों के लिए आवास बनाए जाने थे। इसके अतिरिक्त गरीब आवास भी दिए जाने थे।

मगर बदलते समय के साथ ही सहारा शहर केवल सहारा परिवार की मिलकियत में तब्दील हो गया।

बसपा सरकार में रातों रात सहारा शहर के ध्वस्तीकरण तक की शुरुआत कर दी गई थी। मगर हाईकोर्ट के स्टे और शासकीय फैसलों के चलते इसको रोक दिया गया था।

मगर इसके लेआउट को लखनऊ विकास प्राधिकरण ने कभी भी अपनी मंजूरी नहीं दी थी।

इससे सबकुछ सहारा की कस्टडी में होने के बावजूद यहां के निर्माण अब तक नियमित नहीं हैं।

इसके अलावा एपीआई अंसल के विस्तारित डीपीआर को मंजूरी, तीन बांधों के निर्माण जैसे कई बिंदुओं को बोर्ड मीटिंग में हरी झंडी दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed