{"_id":"61bb9b74c5e9ac4c5c503c03","slug":"lda-forgoten-road-connectivity-in-development-of-mohaan-road-township-lucknow-news-lko609276513","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहानरोड टाउनशिप का विकास करने जा रहे एलडीए ने शहर से कनेक्टिविटी पर नहीं दिया ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहानरोड टाउनशिप का विकास करने जा रहे एलडीए ने शहर से कनेक्टिविटी पर नहीं दिया ध्यान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण राजधानी में 785 एकड़ की आवासीय टाउनशिप मोहान रोड योजना का विकास शुरू कराने जा रहा है। प्राधिकरण के अधिकारी इस योजना का आकर्षण इसकी आउटर रिंगरोड और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे कनेक्टिविटी को बता रहे हैं। लेकिन, अफसरों ने टाउनशिप की योजना बनाते समय इसे मुख्य शहर से बेहतर कनेक्टिविटी देने पर ध्यान नहीं दिया। इससे मुख्य शहर आने के लिए संकरी सड़कों का ही सहारा लेना पड़ेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में इन सड़कों पर जाम भी लगना तय है।
एलडीए की योजना के मुताबिक मोहान रोड स्थित टाउनशिप से दो मास्टर प्लान रोड बनाई जानी है। इसमें से एक मोहान रोड तक एक्सप्रेस-वे के पास मिलेगी। वहीं, दूसरी मौंदा गांव होते हुए आउटर रिंगरोड तक बनाई जानी है। दोनों ही जोनल रोड से शहर की तरफ आने के लिए सीधे कोई मुख्य रास्ता नहीं मिलेगा। ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि योजना से यदि किसी को शहर आना होगा तो वह कैसे आएगा? इसे एलडीए के इंजीनियरों ने अपनी योजना में शामिल ही नहीं किया। ऐसे में मोहान रोड योजना से अगर शहर में पुराना लखनऊ, अवध चौराहा या ट्रांसपोर्टनगर, एयरपोर्ट के पास पहुंचना होगा तो, इसके लिए मौजूदा मोहान रोड और अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया के अंदर से गुजरने वाली दो लेन की सड़क से गुजरना होगा। एक रास्ता मोहान रोड योजना जाने के लिए देवपुर पारा समाजवादी आवास के पास करीब 18 मीटर चौड़ी जोनल रोड से मिलेगा, लेकिन, यह पहले ही 2500 से अधिक फ्लैटों में लोगों के रहना शुरू करने के बाद बिजी ट्रैफिक वाला हो जाएगा।
नई मास्टर प्लान रोड पर करना होगा विचार
मोहान रोड योजना को अगर शहर से जोड़ना है तो एलडीए को शहर के तरफ भी नई मास्टर प्लान रोड बनाने पर विचार करना होगा। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी की मौजूदा सड़कों को भी चार लेन तक चौड़ा करने की जरूरत होगी। इसकी वजह यह भी है कि एलडीए की टाउनशिप आने के बाद यहां तेजी से निजी टाउनशिप में भी आबादी बढ़ेगी।
विज्ञापन
बनाएंगे मास्टर प्लान रोड
एलडीए सचिव पवन गंगवार ने बताया कि मोहान रोेड योजना का आकर्षण ही इसका आगरा एक्सप्रेस-वे और आउटर रिंगरोड से कनेक्टिविटी है। मोहान रोड तक आने के लिए एक जोनल रोड एलडीए देगा। यहां से शहर में आने का रास्ता खुलेगा। एक रास्ता इंडस्ट्रियल एरिया से होकर सीधे एयरपोर्ट के पास पहुंचता है। जरूरत के समय इसे भी चौड़ा किया जा सकता है। आउटर रिंगरोड तक हम 60 मीटर चौड़ी और 1.5 किमी लंबी मास्टर प्लान रोड बनाएंगे। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।