फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA: Flats will now be available on ten-year installments

LDA: अब दस वर्ष की किस्त पर मिलेंगे फ्लैट, नौ के बजाय सात प्रतिशत सलाना की दर से लिया जाएगा ब्याज

Tue, 05 May 2026 09:49 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 05 May 2026 09:49 AM IST
सार

30 से लेकर 54.95 वर्गमीटर के इन फ्लैटों की कीमत 9.83 लाख रुपये से शुरू होती है। दू बीएचके फ्लैट 16 से 21 लाख रुपये के बीच हैं। 

विज्ञापन
LDA: Flats will now be available on ten-year installments

विस्तार

देवपुर पारा स्थित एलडीए की अटल नगर बहुमंजिला आवासीय योजना में फ्लैट लेने वालों को अब सात के बजाय दस वर्ष की मासिक किस्तों में पैसा अदा करने की सहूलियत मिलेगी। किस्तों पर ब्याज भी नौ की जगह सात प्रतिशत सालाना की दर से लिया जाएगा। एलडीए वीसी ने इसका आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि योजना में 12 से लेकर 19 मंजिल के 15 टावरों में 2496 फ्लैट हैं। 30 से लेकर 54.95 वर्गमीटर के इन फ्लैटों की कीमत 9.83 लाख रुपये से शुरू होती है। दू बीएचके फ्लैट 16 से 21 लाख रुपये के बीच हैं। यहां ज्यादातर फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन हो चुका है। इस समय 630 फ्लैट खाली हैं। इनमें से 539 वन बीएचके और 91 टू बीएचके के हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  पूरे प्रदेश में हुई बारिश से पारे ने लगाया गोता, आज इन जिलों में आंधी और ओले गिरने का अलर्ट जारी; जानिए पूर्वानुमान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ऊर्जा मंत्री का बड़ा फैसला- प्रदेश में स्मार्ट बिजली मीटर व्यवस्था हुई खत्म, 3.5 करोड़ उपभोक्ताओं को राहत


18 अप्रैल को खोला गया पंजीकरण 17 मई तक चलेगा। पुरानी व्यवस्था के तहत आवंटियों को सात वर्ष की 84 किस्तों में नौ प्रतिशत की वार्षिक दर पर भुगतान करना होता था। वन बीएचके के फ्लैट की मासिक किस्त करीब 15,000 रुपये बनती थी। लोगों की मांग पर समीक्षा के बाद छूट का प्रावधान किया गया है। अब सात प्रतिशत की दर से वन बीएचके फ्लैट की किस्त 10,767 रुपये बनेगी।

आवंटन करा चुके लोगों को भी मिलेगा लाभ : वीसी ने बताया कि नए आदेश का लाभ उन्हें भी मिलेगा, जिन्हें फ्लैट आवंटित हो चुके हैं। इसके लिए योजना के संपत्ति प्रभारी से मिलकर आवेदन देना होगा।

फ्लैट से अधिक दावेदार: योजना में फ्लैट का ऑनलाइन पंजीकरण एलडीए की वेबसाइट से होगा। वन बीएचके फ्लैट के लिए 55,658 रुपये और टू बीएचके फ्लैट के लिए 1,00,852 रुपये पंजीकरण शुल्क है। आवंटन न होने पर यह रकम आवेदक को लौटा दी जाएगी। बीते 15 दिनों में 2108 लोगों ने रजिस्ट्रेशन बुकलेट खरीदी है, जिनमें से 642 ने पंजीकरण करा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed