{"_id":"5b45db0d4f1c1bbd248b5ac7","slug":"lda-did-not-take-action-against-model-shop-in-front-of-central-school","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के सामने मॉडल शॉप, सो रहे जिम्मेदार, नहीं की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के सामने मॉडल शॉप, सो रहे जिम्मेदार, नहीं की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय के सामने खुली मॉडल शॉप
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब माफिया पूरे सिस्टम पर भारी पड़ रहा है। गोमतीनगर में केंद्रीय विद्यालय के ठीक सामने आवासीय भवन में खुली मॉडल शॉप के लिए सभी जिम्मेदार कार्रवाई करना भूल गए। एलडीए में तो यह मामला विहित प्राधिकारी कोर्ट तक पहुंचा। लेकिन इसके बाद भी मॉडल शॉप बंद कराने में सख्ती नहीं दिखाई गई।
मनोज पांडे चौराहे से पत्रकारपुरम चौराहे के लिए जाने वाली मुख्य सड़क पर केंद्रीय विद्यालय है। इसके ठीक सामने सड़क के दूसरी तरफ भवन संख्या 4/44 में यह मॉडल शॉप खोली गई है। एलडीए के रिकॉर्ड के मुताबिक सड़क की चौड़ाई को ही देखें तो स्कूल की बाउंड्री से मॉडल शॉप की दूरी 24 मीटर होगी। मुख्य गेट से भी इसकी दूरी 50 मीटर से भी कम है।
जबकि, हाईकोर्ट के आदेशों और खुद प्रदेश सरकार के निर्देशों के मुताबिक 100 मीटर के दायरे में शराब की दुकान नहीं खोली जा सकती है। एलडीए के रिकॉर्ड के मुताबिक यह भवन ताहिरा परवीन के नाम पर है। आवासीय में व्यावसायिक उपयोग शुरू कर मॉडल शॉप शुरू करने पर 31 मई 2018 को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद भी एलडीए ने कोई कार्रवाई नहीं की। करीब डेढ़ महीने बाद भी मॉडल शॉप का खुलना बदस्तूर जारी है। एलडीए के अलावा पुलिस, जिला प्रशासन और आबकारी विभाग भी इस कारनामे पर आंखें मूंदे हुआ है। किसी को केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने आने वाले बच्चों के मन पर पड़ने वाले असर की चिंता नहीं है।

बगल में बन गई हॉस्पिटल की बिल्डिंग
कॉमर्शियल कांप्लेक्स
- फोटो : amarujala
गोमतीनगर ही नहीं दूसरी जगहों पर भी शराब की दुकानों का विरोध हो रहा है। परिवर्तन मंच के राष्ट्रीय सचिव सुरेश ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को गुरुद्वारा रोड राजाजीपुरम पर हुई बैठक में तय हुआ कि सरकार से शराबबंदी के लिए मांग की जाए। इसके पीछे की वजह खुले में शराब पीए जाने और नशे में गाड़ी चलाने से होने वाले हादसों को बताया गया है।
वहीं जन तारण पुरुषार्थ समिति की संयोजिका इंद्रा गौतम ने बताया कि शराब बंदी आंदोलन में बुधवार को कांशीराम कॉलोनी हंसखेड़ा पारा में ‘शराब हटाओ, बेटी बचाओ’ महिला रैली निकाली जाएगी। इस बीच शराब का सेवन नहीं करने की शपथ भी दिलाई जानी है।
मॉडल शॉप से सटे भूखंड 4/43 पर भी कॉमर्शियल कांप्लेक्स का निर्माण पूरा हो गया है। यहां अब एक हॉस्पिटल खोलने की तैयारी है। फि निशिंग का काम खत्म कर लिया गया है। इस पर भी एलडीए ने कोई कार्रवाई नहीं शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक यह बिल्डिंग एक नेत्र रोग विशेषज्ञ की है। उनको एलडीए के स्टाफ का मुफ्त इलाज करने के लिए जाना जाता है।

खराब हो रहा माहौल
मॉडल शॉप
- फोटो : amarujala
खराब हो रहा माहौल
हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक स्कूल, रिहाइशी इलाके, धार्मिक स्थल, बाजार के 100 मीटर के दायरे में शराब की दुकान या मॉडल शॉप नहीं खोली जा सकती। हम लगातार इस तरह की दुकानों को हटवाने की शिकायतें कर रहे हैं। इसके बाद भी कार्रवाई एलडीए, जिला प्रशासन या पुलिस नहीं करते। इसकी वजह से आवासीय कालोनी का माहौल बिगड़ रहा है। इससे अपराध भी बढ़ रहे हैं। - डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, महासचिव, गोमतीनगर आरडब्ल्यूए
चल रही है कार्रवाई
केंद्रीय विद्यालय के सामने खुली मॉडल शॉप के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। भवन स्वामी को नोटिस दिया गया है। विहित प्राधिकारी कोर्ट में इसके लिए एक वाद भी चल रहा है। जल्दी ही मॉडल शॉप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - भूपेंद्र बीर सिंह, प्रवर्तन अधिकारी-1, एलडीए