{"_id":"655a386cb2efb465d88dce297e62e75c","slug":"lda-colonies-get-budget-for-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 करोड़ रुपये में चमकेंगी लखनऊ की ये कॉलोनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 करोड़ रुपये में चमकेंगी लखनऊ की ये कॉलोनियां
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 30 May 2015 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलडीए की कॉलोनियों में जल्द ही 150 करोड़ रुपये में विकास कार्य करवाए जाएंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) गोमतीनगर फेज-2, गोमतीनगर विस्तार, विभूतिखंड, गोमती रिवर फ्रंट, कानपुर रोड सेक्टर ओ, जानकीपुरम विस्तार कॉलोनियों में ये विकास कार्य करवाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा चक गंजरिया परियोजना और बसंतकुंज में भी विकास कार्य होंगे। आवासीय योजनाओं के निर्माण को हरी झंडी के साथ चक गंजरिया परियोजना में ग्रीन कनेक्टर कॉरिडोर को भी मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
यही नहीं, जनेश्वर मिश्र पार्क में भव्य लाइटिंग भी करवाई जाएगी। इन सारे कामों को लेकर ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एलडीए की ओर से इन टेंडरों को दो बार में हरी झंडी दी गई है। इससे एलडीए की कॉलोनियों में विकास कार्यों को और तेजी मिलेगी। इसमें हर टेंडर लगभग 50 लाख से एक करोड़ रुपये के बीच है।
विज्ञापन
प्राधिकरण ने अपनी हर योजना को इन टेंडरों के माध्यम से छुआ है। अगले एक महीने में सभी जगह काम शुरू कर दिए जाएंगे।