फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda affordable flat scheme in lucknow

एलडीए बनाएगा मध्यम वर्ग की जरूरतों के हिसाब से फ्लैट

Tue, 02 Aug 2016 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Aug 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
lda affordable flat scheme in lucknow
डेमो

खुद का आवास खरीदने वालों के लिए एक अच्छी खबर एलडीए लेकर आ रहा है। एलडीए हरदोई रोड पर 5500 फ्लैट की नई योजना लॉन्च करेगा। इस योजना को मध्यम वर्ग की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है।

विज्ञापन


ऐसे में यहां फ्लैट की अधिकतम कीमत एलडीए ने 30 लाख रुपये रखी है। योजना का ब्लूप्रिंट तैयार हो गया है। योजना को दीपावली पर लॉन्च करने की तैयारी है।

एलडीए ने हाल ही में फ्लैट निर्माण नीति में बदलाव किया है। इसमें कम कीमत में 70-80 प्रतिशत फ्लैट बनाने पर फैसला किया गया था। 

इस नीति में तय किया गया था कि 30 लाख रुपये से कम कीमत में बनने वाले फ्लैट को खरीदने के लिए लोग तैयार हैं। पिछले दिनों में अधिक कीमत के फ्लैट बनाने पर एलडीए की जनेश्वर एन्क्लेव जैसी योजनाएं फंसी हुई हैं। 
विज्ञापन


नियोजन विभाग के मुताबिक मल्टीस्टोरी निर्माण में जी प्लस थ्री से लेकर 12 मंजिला फ्लैट तक का निर्माण किया जाएगा। इसमें 400 वर्गफीट से लेकर 900 वर्गफीट तक के 1बीएचके और 2बीएचके के साइज केफ्लैट बनाए जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना को जल्दी ही किया जाएगा लॉन्च

lda affordable flat scheme in lucknow
डेमो

इनकी अधिकतम कीमत 30 लाख रुपये तक जाएगी। फ्लैट के क्षेत्रफल के हिसाब से कीमत भी बढ़ाई जाएगी। यह आवासीय योजना हरदोई रोड पर विकसित की जा रही बसंत कुंज कॉलोनी का ही हिस्सा होगी।

यहां जमीन का अधिग्रहण शुरू होने के बाद अब आवासीय योजना के विकास पर काम चालू करा दिया गया है। पारा में समाजवादी आवास योजना को खरीददार नहीं मिलने से एलडीए निराश है।

ऐसे में बसंत कुंज में बनने वाली 5500 फ्लैट की समूह आवास योजना में इस नाम के उपयोग से बचा जा सकता है। हालांकि, फ्लैट समाजवादी आवास नीति के तहत ही बनाए जाने हैं। इससे फ्लैटों की कीमत को कम रखने में मदद मिलेगी।

कम कीमत होने से इन फ्लैटों को बेचना आसान होगा। 5500 फ्लैट की इस योजना को जल्दी ही लॉन्च किया जाएगा। हरदोई रोड योजना में शामिल इन फ्लैटों की स्कीम का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार करा लिया गया है।- सत्येंद्र सिंह, वीसी, एलडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed