फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   laxmikant vajpayi comments on sp

वाजपेयी बोले, मुलायम जब-जहां चाहें, कर लें बहस

Wed, 05 Feb 2014 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Feb 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
laxmikant vajpayi comments on sp

मुलायम सिंह यादव की चुनौती पर 24 घंटे बाद भाजपा जवाब देने

विज्ञापन
सामने आई।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सपा मुखिया की चुनौती का यह कहते हुए जवाब दिया कि वे सारे मुद्दों पर मुलायम से बहस को तैयार हैं। जब और जहां चाहें मुलायम उनसे बहस कर सकते हैं।


मुलायम ने सोमवार को गोंडा रैली में मोदी को आमने-सामने बहस की चुनौती दी थी। कहा था-मोदी आरोप न लगाएं बल्कि आमने-सामने बहस करें।

इस बारे में जब भाजपा नेताओं से पूछा गया कि इस चुनौती के लिए वे तैयार हैं तो वे चुप्पी साध गए थे।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वाजपेयी ने कहा था कि मुलायम पहले अपने घर को ठीक करें जहां कानून व्यवस्था ध्वस्त हो रही है और उनकी कोई सुन नहीं रहा है।

इस सवाल पर कि बहस के बारे में क्या कहना है, वाजपेयी ने कहा था कि वे क्या जवाब दे सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed