फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   laxmikant vajpayee slams on mulayam for dreaming third front

'थर्ड फ्रंट सरकार की होगी भ्रूण हत्या'

Thu, 13 Feb 2014 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Feb 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
laxmikant vajpayee slams on mulayam for dreaming third front

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी की रैली नहीं, सरकारी नौटंकी है।

विज्ञापन


उनका आरोप है कि सपा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है।

वाजपेयी ने कहा कि जिस तरह से दीया बुझने से पहले टिमटिमाता है। ठीक उसी तरह समाजवादी पार्टी बुझने की तैयारी कर रही है।

माह के अंत तक केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो जाएगी।

बुधवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही के घर निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश अध्यक्ष पत्रकारों से मुखातिब थे।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को लोकसभा 2014 का परिणाम दिख रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों के बल पर रैली कराई जा रही है।

दो फरवरी को मेरठ में नरेंद्र मोदी की जनसभा के दिन मैंने सपा मुखिया को जनसभा करने की चुनौती दी थी। उन्हें पता चल जाता कि जनता किसके साथ है। लेकिन उन्होंने उस दिन मेरठ में रैली नहीं की।

गफलत में हैं मुलायम
सपा ने मेरठ तक पहुंचते-पहुंचते घुटने टेक दिए। सहारनपुर में मुलायम की रैली में लोग बस में बैठने को तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि जो लोग तीसरे मोर्चे के बारे में सोच रहे हैं, वे गफलत में हैं।
विज्ञापन


वाजपेयी ने कहा कि तीसरे मोर्चा की सरकार की पहले ही भ्रूण हत्या हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि दो मार्च को लखनऊ में नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली में 15 लाख लोग पहुंचेंगे। रैली के प्रभारी लालजी टंडन और सह प्रभारी पूर्व मंत्री शिव प्रताप शुक्ल को बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed