फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lawyers will not do any judicial work in protest of murder of darvesh yadav

सीएम ने दरवेश यादव की हत्या पर जताया शोक, डीएम आगरा को दिए घटना की जांच के आदेश

Wed, 12 Jun 2019 09:36 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 12 Jun 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
lawyers will not do any judicial work in protest of murder of darvesh yadav
यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या को दुखद बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आगरा के जिलाधिकारी को तत्काल घटना के कारणों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रभावी विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने न्याय एवं विधायी मंत्री बृजेश पाठक को मौके पर जाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की बुधवार को एडवोकेट मनीष शर्मा ने गोली मारकर हत्या कर दी। न्यू आगरा स्थित दीवानी परिसर में मनीष ने उन्हें एक के बाद एक तीन गोली मारीं। आगरा की अधिवक्ता दरवेश सिंह यूपी बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गई थीं। बुधवार को आगरा पहुंचीं थीं जहां दीवानी परिसर में उनका स्वागत कार्यक्रम चल रहा था। 

अवध बार एसोसिएशन ने आकस्मिक बैठक में लिया फैसला

बार काउंसिल की नव निर्वाचित अध्यक्ष दरवेश यादव की आगरा सिविल कोर्ट परिसर में हत्या करे जाने के विरोध में अवध बार एसोसिएशन के सदस्य गुरुवार को न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। घटना के बाद बुलाई गई आकस्मिक बैठक में वकीलों की सुरक्षा के मुद्दे पर खास चर्चा हुई।

अवध बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव ऋषभ त्रिपाठी ने बताया कि आगरा सिविल कोर्ट में दोपहर में हुई इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी होने के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। इसमें घटना की निंदा की गई और यह तय किया गया कि इसके विरोध में एसोसिएशन के सभी सदस्य गुरुवार को न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इस घटना से अधिवक्ता समाज में खासा रोष है।

बताया गया कि एसोसिएशन ने राज्य सरकार से मांग की है कि बार काउंसिल के पदाधिकारियों व सभी बार एसोसिएशनों के अध्यक्षों को सरकारी सुरक्षा प्रदान की जाए। यह भी मांग की गई कि राज्य सरकार अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को जल्द प्राविधानित करे और अधिवक्ता समाज की सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की जाए।

एडवा ने की हत्या की निंदा

यूपी बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष दरवेश यादव की आगरा कोर्ट परिसर में हत्या किये जाने की अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने सख्त निंदा की। एडवा की प्रदेश अध्यक्ष मधु गर्ग ने कहा कि एक महिला बार काउंसिल के सर्वोच्च पद पर पहुंची, इसका स्वागत होना चाहिए था लेकिन पितृसत्तात्मक समाज में कुंठित मानसिकता के लोग यह बर्दाश्त नही कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर में गोली मारने का दुस्साहस दिखाता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। उन्होंने हत्या की न्यायिक जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed