फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lawyers outrage erupts against the Tehsildar

Lucknow News: तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

Sat, 11 Jul 2026 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Lawyers outrage erupts against the Tehsildar
छाता। तहसीलदार सचिन पवार के खिलाफ शुक्रवार को अधिवक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा है। छाता बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा और एसडीएम छाता वैभव गुप्ता को संयुक्त रूप से जांच सौंपी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को सौंपे गए शिकायती पत्र में अधिवक्ताओं ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वकीलों का आरोप है कि तहसीलदार की कार्यप्रणाली पूरी तरह से अपारदर्शी है। वे पत्रावलियों को बेवजह लटकाए रखते हैं। अधिवक्ताओं और दूर-दराज से आने वाले वादकारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करते हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि इससे पहले भी संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया है कि जब तक उनकी मांगें पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे राजस्व न्यायालय के समस्त न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एडीएम एफआर डॉ. पंकज कुमार वर्मा और एसडीएम वैभव गुप्ता की टीम अब प्रकरण की जांच करेगी। उधर, तहसीलदार सचिन पवार का कहना है कि आरोप निराधार हैं। शुक्रवार को इस मामले में बार एसोसिएशन अध्यक्ष और पदाधिकारियों से वार्ता होनी थी, लेकिन वे मथुरा जिला मुख्यालय चले गए। इस कारण बात नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed