फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   law student who blamed swami chinmayanand

स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा राजस्थान में मिली : डीजीपी ओपी सिंह

Fri, 30 Aug 2019 02:26 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 30 Aug 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
law student who blamed swami chinmayanand
डीजीपी ओम प्रकाश सिंह - फोटो : ANI
चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा को पुलिस ने जयपुर के एक होटल में दोस्त के साथ बरामद किया। पुलिस अब उसे दिल्ली ले जा रही है। जबकि पहले उसे व उसके दोस्त को शाहजहांपुर ला रही थी। इससे पहले उसकी व उसके दोस्त की लोकेशन दिल्ली के होटल में मिली थी। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने बताया कि'शाहजहांपुर प्रकरण में कथित रूप से लापता लड़की को बरामद कर लिया गया है। वह राजस्थान में मिली है। सिंह ने बताया ‘हमारी टीमें पिछले चार पांच दिनों से कई जगहों पर फैली हुई थीं। अंतत: लड़की को राजस्थान से बरामद किया गया है। लड़की को शाहजहांपुर लाया जा रहा है।'  प्रकरण से जुडे और सवालों पर डीजीपी ने ब्यौरा बाद में साझा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूरी चीजें बाद में बताउंगा। 
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने भी एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके अनुसार, लड़की 5 करोड़ रुपया मांग रही थी और मीडिया ट्रायल के लिए जाने की धमकी दे रही थी। उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि पूर्व भाजपा मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने एफआईआर दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि लॉ की छात्रा पूर्व मंत्री से पांच करोड़ रुपये की मांग कर रही थी। पैसे न देने पर मीडिया की धमकी भी दी थी। 

वहीं लड़की के मिल जाने पर पिता ने राहत की सांस ली है। उन्होंने फिलहाल स्वामी चिन्मयानंद के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि पहले वह इस बारे में अपनी बेटी से बात करेंगे उसके बाद कुछ कहेंगे।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई करने वाली एक लड़की बीते शनिवार को गायब हो गई थी। उसने सोशल मीडिया पर भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया था।

वही आज सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि वह चिन्मयानंद के खिलाफ आरोप लगाने वाली लड़की के ठिकाने की जानकारी दे। राज्य सरकार ने कहा कि लड़की राजस्थान में मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से पूछा कि लड़की को अदालत में कब पेश किया जा सकता है? 

लापता हुई छात्रा ने एक वीडियो क्लिप में आरोप लगाया था कि चिन्मयानंद उसे प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके बाद शाहजहांपुर पुलिस ने मंगलवार को चिन्मयानंद के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी। छात्रा के पिता ने पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज करा कर आरोप लगाया था कि चिन्मयानंद ने उसका (छात्रा का) यौन उत्पीड़न किया है। हालांकि, भाजपा नेता के वकील ने इस आरोप का खंडन करते हुए दावा किया कि यह उन्हें ब्लैकमेल करने की एक साजिश है। 

महिला के पिता ने आरोप लगाया कि वह (छात्रा) मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख एवं 72 वर्षीय भाजपा नेता के इशारे पर लापता की गई। वह आश्रम द्वारा संचालित एक कॉलेज में स्नातकोत्तर (पीजी) की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed