फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   law officers get internet facility

न हो कम्युनिकेशन गैप, शासन ने उठाए कदम

Sun, 12 Jan 2014 09:52 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Jan 2014 09:52 AM IST
विज्ञापन
law officers get internet facility

शासन व उच्च न्यायालयों में कार्यरत विधि अधिकारियों के बीच कम्युनिकेशन गैप को दूर करने के लिए शासन ने कई कदम उठाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


प्रदेश के सभी विधि अधिकारियों को आने वाले दिनों में इंटरनेट कनेक्शन व स्कैनर मुहैया कराए जाएंगे। शनिवार को मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने एनेक्सी स्थित अपने कार्यालय में लंबित वादों की पैरवी की समीक्षा की।
विज्ञापन


इस दौरान पता चला कि शासन के अधिकारियों व न्यायालय में कार्यरत विधि अधिकारियों के बीच कम्युनिकेशन गैप  मुकदमों की समय से पैरवी में रोड़ा बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि हाईकोर्ट की इलाहाबाद पीठ व लखनऊ खंडपीठ में नियुक्त सभी विधि अधिकारियों को बेहतर तालमेल के लिए स्कैनर व इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं।


प्रदेश में करीब 800 विधि अधिकारी तैनात हैं। इसके अलावा सभी प्रमुख सचिवों, सचिवों, नोडल अधिकारियों व विधि अधिकारियों की एक संयुक्त डायरेक्ट्री तैयार की जाएगी।

इसमें इन अधिकारियों के मोबाइल व लैंडलाइन नंबर दिए जाएंगे। मुख्य सचिव ने विभागों की ओर से वादों की पैरवी के लिए न्यायालयों में तैनात किए जाने वाले समन्वय अधिकारियों के बाबत जानकारी ली।

बैठक में प्रमुख सचिव न्याय एसके पांडेय सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed