फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Launch of the story Bagiya, litterateur honored

Lucknow News: बगिया कहानी की का लोकार्पण, साहित्यकार सम्मानित

Mon, 05 Oct 2026 02:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Launch of the story Bagiya, litterateur honored
लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में रविवार को बाल कहानी संग्रह बगिया कहानी की का लोकार्पण हुआ। साहित्य आराधन की ओर से आयोजित समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार सूर्य कुमार पांडेय और संजीव जायसवाल ‘संजय’ ने डॉ. अमिता दुबे व अलका प्रमोद के संपादित कहानी संग्रह का लोकार्पण किया। पुस्तक की समीक्षा सौम्या मिश्रा ने प्रस्तुत की।
विज्ञापन

समारोह में साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. मिथिलेश दीक्षित, महेंद्र भीष्म, डॉ. रश्मि शील, डॉ. करुणा पांडेय, कनक रेखा चौहान, योगींद्र द्विवेदी, डॉ. रामकठिन सिंह, सुशील चंद्र श्रीवास्तव, शारदा लाल, पूर्णिमा वर्मन, सुषमा अग्रवाल, श्याम चंद्र पांडेय, डॉ. कैलाश देवी सिंह और सूर्य कुमार पांडेय को साहित्य आराधन सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

वहीं, बाल प्रतिभा पुरस्कार से अमित गुप्ता, मीनाक्षी रावत, सौम्या शर्मा, पहल श्रीवास्तव, आद्रिका कुशवाहा, शाम्भवी राय, वान्या सिंह, आकल्प राय और अक्षरा सिंह को सम्मानित किया गया। आराधना संगीत संस्थान के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। डॉ. अंशुमा दुबे ने वाणी वंदना, अलका प्रमोद ने स्वागत और डॉ. अमिता दुबे ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed