फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Launch of the new look of Sahitya Parikrama magazine

Lucknow News: साहित्य परिक्रमा पत्रिका के नए कलेवर का विमोचन

Sun, 20 Sep 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Launch of the new look of Sahitya Parikrama magazine
साहित्य परिक्रमा पत्रिका के नए कलेवर का विमोचन
लखनऊ। अखिल भारतीय साहित्य परिषद न्यास की पत्रिका साहित्य परिक्रमा के नए कलेवर का विमोचन आशियाना के सेक्टर-एन स्थित चेतना डेंटल साहित्य केंद्र में हुआ। मुख्य अतिथि पत्रिका की निदेशक प्रो. रजनी मान ने बताया कि पाठकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब साहित्य परिक्रमा का प्रकाशन दिल्ली के साथ कई राज्यों से किया जाएगा। पत्रिका के अगले अंकों में लोक भाषा, लोक कला, इतिहास और साहित्य को जोड़ते हुए विषयों को प्रमुखता दी जाएगी। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील चंद्र त्रिवेदी, वरिष्ठ साहित्यकार सूर्य प्रसाद दीक्षित, परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री पवन पुत्र बादल, दंत चिकित्सक व साहित्यकार डॉ. संजीव अवस्थी, अवध प्रांत अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, महामंत्री डॉ. बलजीत श्रीवास्तव और अविनाश चंद्र मिश्र ने भी विचार रखे। संचालन अविनाश चंद्र मिश्र ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे, शिवशंकर अवस्थी, डॉ. रीतेश दुबे, सुरेंद्र पांडेय, पत्रकार रमाशंकर शुक्ल, आनंद मिश्र समेत कई साहित्यकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed