फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीचर्स डे पर लखनऊ में शिक्षकों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Tue, 05 Sep 2017 08:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Sep 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
lathi charge on teachers in lucknow
शिक्षकों पर लाठीचार्ज - फोटो : amar ujala

शिक्षक दिवस पर मंगलवार को राजधानी में शिक्षा प्रेरकों पर पुलिसिया कहर बरपा। बकाया मानदेय और नियमित करने की मांग को लेकर विधानभवन का घेराव करने जा रहे प्रेरकों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। लाठीचार्ज में एक महिला का सिर फूटा तो कई महिलाएं बेहोश होकर सड़क पर गिर गईं। इसके अलावा कई अन्य प्रेरकों को गंभीर चोटें आई हैं। घायल प्रेरकों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, देरशाम वार्ता के बावजूद कोई बात नहीं बनी तो प्रेरकों ने लक्ष्मण मेला मैदान में धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है।

Trending Videos
lathi charge on teachers in lucknow
शिक्षकों पर लाठीचार्ज - फोटो : amar ujala

लक्ष्मण मेला मैदान में एक माह से अधिक समय से धरना दे रहे प्रेरकों ने सुनवाई न होने से नाराज होकर विधानभवन के घेराव को कूच कर दिया। इस दौरान प्रदेश भर से आए प्रेरकों पर चारबाग से आगे बढ़ते ही पुलिस ने लाठियां बरसानी शुरू कर दी और किसी को भी नहीं बख्शा। लाठीचार्ज में महिला प्रेरक आरती का सिर फूट गया तो दूसरी महिला पर लाठी पड़ने से बेहोश होकर सड़क पर ही गिर गई। कई अन्य प्रेरकों के सिर फट गए। इससे भगदड़ मच गई और कई प्रेरक एक दूसरे को फांदते हुए इधर-उधर भागने लगे।

lathi charge on teachers in lucknow
शिक्षकों पर लाठीचार्ज - फोटो : amar ujala

लाठीचार्ज से घायल प्रेरकों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, लाठीचार्ज से नाराज आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक संघ के अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा प्रेरक पुलिस की लाठियों से डरने वाले नहीं वे अपना हक लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की सारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने वाले व गांव के बुजुर्गों को शिक्षा देने वाले शिक्षा प्रेरक पीछे हटने वाले नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
lathi charge on teachers in lucknow

जब तक उन्हें उनका 40 महीने का बकाया मानदेय नहीं मिलेगा और उन्हें नियमित नहीं किया जाएगा वे आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान देर शाम प्रमुख सचिव से वार्ता के बाद भी प्रेरक सहमत नहीं हुए। उपाध्यक्ष अकमल खान ने बताया कि जब तक बकाया वेतन के साथ नियमित किए जाने का शासनादेश नहीं जारी होगा और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी शिक्षा प्रेरक पीछे नहीं हटेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed