फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lathi charge on peace party

पुलिस की लाठी से भंग हुई पीस पार्टी की शांति

Tue, 24 Sep 2013 03:06 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 24 Sep 2013 03:06 AM IST
विज्ञापन
lathi charge on peace party

मुजफ्फरनगर दंगे से नाराज पीस पार्टी ने सोमवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने विधानभवन का घेराव कर दो घंटे तक रास्ता जाम रखा।

विज्ञापन


इस दौरान वे विधानभवन के गेट नंबर-दो पर चढ़ गए। प्रदर्शनकारी सपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे।

इसके बाद पुलिस ने लाठी भांजकर उन पर काबू पाया। इसमें कई कार्यकर्ता चोटिल भी हुए। सुबह दस बजे के बाद से पीस पार्टी के कार्यकर्ता धरना स्थल पर जुटने लगे।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अयूब के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए धरना स्थल से बाहर निकले और विधानभवन का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कुछ कार्यकर्ता विधानभवन के गेट नंबर दो पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। उन पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी।

इसमें कुछ मीडियाकर्मी भी चपेट में आए। चोटिल कार्यकर्ता नवल किशोर व रियाज को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

इनके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अयूब, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष शेर मोहम्मद और यूपी के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मन्नान को हल्की चोटें आईं।

इससे पहले सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अयूब ने कहा कि बड़ी तादाद में मुजफ्फरनगर में मुसलमानों का नुकसान हुआ।

इस सांप्रदायिक दंगे में 80 से ज्यादा मुसलमानों की जाने गईं और सैकड़ों परिवार बेघर हो चुके हैं लेकिन सपा सरकार की नींद नहीं टूटी।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमान सपा व भाजपा की साजिश का शिकार हुआ है। वोट बैंक के लिए दंगे कराकर सपा केंद्र की सत्ता का ख्वाब देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed