फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow BJP Office News: Congress Workers: lathi charge on congress workers going to protest at BJP office

लखनऊः भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन के लिए जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई चोटिल

Sat, 12 Sep 2020 06:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 12 Sep 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Lucknow BJP Office News: Congress Workers: lathi charge on congress workers going to protest at BJP office
लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता पर लाठीचार्ज - फोटो : amar ujala

कोरोना संक्रमण जांच और उससे बचाव के लिए सामान व उपकरणों की खरीद में हुए घोटाले के आरोप को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन के लिए जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे शहर कांग्रेस अध्यक्ष समेत करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आई हैं।

विज्ञापन


प्रदर्शन की जानकारी होने के चलते पहले से तैयार पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हजरतगंज गांधी प्रतिमा से आगे ही नहीं जाने दिया। कार्यकर्ताओं ने जब यहां से आगे जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसे लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि उनके सहित करीब दर्जन भर कार्यकर्ताओं को पुलिस के लाठीचार्ज में चोट आई है। अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हुई उपकरणों की खरीद में भी घोटाला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पल्स ऑक्सीमीटर, पीपीई किट में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। इसकी जांच की जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहर थे पुलिस ने रोक लिया और लाठी चार्ज कर पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें इको गार्डन पहुंचा दिया गया है।

यूपी के सभी जिलों में हुआ कोरोना किट घोटाला

Lucknow BJP Office News: Congress Workers: lathi charge on congress workers going to protest at BJP office
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि यूपी के लगभग सभी जिलों में कोरोना किट घोटाला हुआ है। 

कोरोना आपदा के समय जब लाखों लोगों की रोजी-रोटी पर खतरा है उस समय प्रदेश सरकार के अफसरों ने करोड़ों का वारा-न्यारा कर दिया। 

सवाल ये है कि क्या प्रदेश सरकार की रुचि हर बार घोटालेबाजों को बचाने की ही होती है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed