फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   last phase of election

कल है चुनावी महासमर का अंतिम पड़ाव

Sun, 11 May 2014 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 May 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
last phase of election

अंतिम चरण का प्रचार खत्म होने के साथ ही 16वीं लोकसभा के लिए शोर भी शनिवार को थम गया। अब न कोई रोड शो होगा न हल्ला गुल्ला।

विज्ञापन


देश की सबसे अहम सीट वाराणसी समेत पूर्वांचल की 18 सीटों पर 12 मई को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में मतदाता नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल और मुलायम सिंह यादव का कद तय करेंगे।

यूपी में पांच चरणों में अब तक 62 सीटों पर मतदाता अपना फैसला सुना चुके हैं। 16 मई को वोटों की गिनती के साथ उनके फैसले पर मुहर लगेगी और नई सरकार की तस्वीर से पर्दा उठ जाएगा।
विज्ञापन


प्रचार के अंतिम दिन वाराणसी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रोड शो से ताकत दिखाई तो यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पीछे नहीं रहे।

मोदी बोले, मेरी गलती ढूंढती है कांग्रेस

last phase of election

कांग्रेस की एक ‘डर्टी टीम’ दिल्ली में रोज रात को डिक्शनरी खंगाल कर मेरे लिए गालियां चुनती है। इसी टीम की खोजबीन के बाद मुझे नीच सोच का व्यक्ति बताया गया। क्या गरीबों-किसानों की बात करना नीचता है?’
-नरेंद्र मोदी, कुशीनगर में

अंतिम चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद मैं अटलजी के आशीर्वाद के लिए गया। मैंने चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले भी अटलजी का आशीर्वाद लिया था। उनके साथ मुलाकात करना हमेशा खास रहता है।’ - नरेंद्र मोदी का ट्वीट

मोदी को मिले ये नसीहत

last phase of election

उनके पोस्टर पर महिलाओं को शक्ति देने की बात कही गई है जबकि उनके पास शक्ति तो है ही। मोदी जी, अपना पोस्टर बदलिए और उस पर यह लिखिए कि महिलाओं को इज्जत और आदर दूंगा।
 -राहुल गांधी, वाराणसी में

अखिलेश की नसीहत
ये लोग झूठा प्रचार करके वोट मांग रहे हैं जबकि मैं उपलब्धियों के आधार पर समर्थन चाहता हूं। चाय का धोखा देकर वोट लेने वालों से सजग रहें। ये लोग नफरत पैदा करने की राजनीति कर रहे हैं।
-अखिलेश यादव, वाराणसी में

विज्ञापन

राजनाथ ने दिए संकेत, मोदी नहीं छोड़ेंगे काशी

last phase of election

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस बात के स्पष्ट संकेत दिए कि नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरी जन्मभूमि को मोदी अपनी कर्मभूमि बना लें।

वैसे जानकारों की मानें, तो मोदी ने जिस तरह से अपने आपको काशी से जोड़ा है, वह जनता का विश्वास जीतने के लिए काफी है कि अगर वह वाराणसी से जीत गए तो यहां से दिल से जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed