फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   last date online payment of hajj yatra

एक क्लिक में जानें कब और कैसे जमा होगी हज यात्रा की पहली किस्त

Tue, 04 Apr 2017 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 04 Apr 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
last date online payment of hajj yatra
डेमो
हज के लिए चयनित होने वाले प्रदेश के 29,017 हज यात्री अब हज खर्च की 81,000 रुपये की पहली किस्त 13 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने किस्त जमा करने की तिथि में आठ दिनों का इजाफा कर दिया है। 
विज्ञापन


राज्य हज कमेटी के उप कार्यपालक अधिकारी तनवीर अहमद सिद्दीकी ने बताया कि हज खर्च की पहली किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल, बैंक  रसीद व अन्य प्रपत्र जमा करने की आखिरी तारीख 13 अप्रैल थी, लेकिन हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज खर्च की पहली किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल कर दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया,हज यात्री हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर अपना कवर नंबर डालकर  बैंक रेफरेंस नंबर जान सकते हैं। हज आवेदन फॉर्म के साथ बुकलेट में उपलब्ध हरे रंग की पे-इन स्लिप पर हज यात्री अपना बैंक रेफरेंस नंबर, कवर नंबर लिखकर हज खर्च की पहली किस्त हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के  खाता संख्या 32175020010 fee type-25 में व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 318702010406009 haj account में किसी भी शाखा में जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ई-पेमेंट भी कर सकते हैं यात्री

last date online payment of hajj yatra
डेमो

इसके बाद, उसकी रसीद, मूल पासपोर्ट के साथ एक रंगीन फोटो (जिसका बैकग्राउंड सफेद हो) और पंजीकृत एमबीबीएस डॉक्टर का फिटनेस प्रमाणपत्र 10-ए विधानसभा मार्ग स्थित राज्य हज कमेटी कार्यालय में जमा करना होगा। 

हज कमेटी के उप कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर ई-पेमेंट की सुविधा भी उपलब्ध है। अन्य जानकारी हेल्पलाइन नंबर-0522-2617120, 8009091139, 9839051096, 9450022717, 7084442698, 9651909596, 9044525886, 9532730693, 9918966447 पर किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed