फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Laptop stolen by pretending that oil was dripping

Lucknow News: तेल टपकने का झांसा देकर लैपटॉप चुराया

Tue, 24 Jun 2025 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Laptop stolen by pretending that oil was dripping
लखनऊ। तेल टपकने का झांसा देकर अलीगंज में एक टप्पेबाज ने फैजुल्लागंज निवासी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमृतराज पीयूष का लैपटॉप चुरा लिया। अलीगंज पुलिस ने चोरी की धारा में केस दर्ज किया है। डॉ. अमृतराज हरदोई में सीएचसी सुरसा पर चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। डॉक्टर के मुताबिक 19 जून की सुबह वह कार से लखनऊ आ रहे थे। दोपहर 12 बजे अलीगंज के पुरनिया में एक दुकान से सामान लेने चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो एक युवक ने उनसे कार के बोनट व इंजन से तेल टपकने की बात कही। डॉ. अमृतराज ने बोनट खोला तो सब सही मिला। वह कार में बैठे तो पिछली सीट पर रखा लैपटॉप गायब मिला। इंस्पेक्टर अलीगंज अशोक कुमार सोनकर के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed