फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Laptop and Tablet distribution to students in Lucknow.

लैपटॉप व टैबलेट वितरण: मंत्रीजी बोले, आप तकनीकी ज्ञान बटोरें या पबजी जैसे गेम खेलें यह आप तय करें

Tue, 25 Jul 2023 12:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Jul 2023 12:59 PM IST
सार

यूपी सरकार की तरफ से प्रदेश के 183 विद्यार्थियों को लैपटॉप व टैबलेट का वितरण किया गया। इस मौके पर सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित भी किया।

विज्ञापन
Laptop and Tablet distribution to students in Lucknow.
छात्र-छात्राओं को लैपटॉप व टैबलेट का वितरण किया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत इंस्टीट्यूट आफ कोऑपरेटिव एंड कॉरपोरेट मैनेजमेंट रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के 183 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और टैबलेट का वितरण किया गया। इस मौके पर सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने कहा कि टैबलेट और स्मार्टफोन के जरिए छात्र-छात्राएं अपना ज्ञान बढ़ाते हैं या फिर पबजी जैसे गेम खेलते हैं। यह उन्हें तय करना है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज भारत का युवा सभी देशों में बेहतर काम कर रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने दो करोड़ युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन बांटने का निर्णय लिया था। इस साल 35 लाख युवाओं को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना में इसका वितरण हो चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जोनल अफसर के पद से हटाई गईं मुलायम सिंह की समधन, कई बार तबादलों के बाद भी नहीं हटीं थीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा करेगी 'इंडिया' की मेजबानी: नवंबर-दिसंबर में यूपी में जुटेंगे विपक्षी दलों के नेता, मकसद एक संदेश देने का


उन्होंने कहा कि जल्द ही हम आईसीसीएमआरटी में ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण भी शुरू करेंगे। प्रदेश में रोजगार की कमी नहीं है। इसके लिए युवाओं को तकनीक में दक्ष होना होगा। इस मौके पर कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने कहा की तकनीक केवल एक टूल नहीं है। यह विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। हमें इस राह पर और आगे बढ़ना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed