फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lapses by three assistant safety directors exposed in coaching center fire incident

Lucknow News: कोचिंग सेंटर अग्निकांड में तीन सहायक सुरक्षा निदेशकों की चूक उजागर

Thu, 25 Jun 2026 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Lapses by three assistant safety directors exposed in coaching center fire incident
विद्युत सुरक्षा के सहायक निदेशक रहे पीके निगम की ओर से 24 जून 2016 को जारी एनओसी। 
लखनऊ। अलीगंज के कोचिंग सेंटर अग्निकांड में विद्युत सुरक्षा निदेशालय के तीन सहायक निदेशकों की बड़ी चूक उजागर हुई है। निदेशालय ने करीब 10 वर्ष पहले वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला को 20 किलोवाट लोड के लिए एनओसी जारी किया था। निदेशालय को हर तीन वर्ष पर एनओसी का नवीनीकरण करना था, मगर नहीं किया।
विज्ञापन


सुरक्षा निदेशालय के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लखनऊ जोन के सहायक निदेशक पीके निगम ने 24 जून 2016 को उपभोक्ता वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला के एसएस-102 सेक्टर-डी अलीगंज के पते पर 20 किलोवाट के व्यावसायिक कनेक्शन के लिए एनओसी को जारी किया था। एनओसी में पीके निगम की तरफ से लिखा गया था कि कनेक्शन स्थल का निरीक्षण करने पर भारतीय विद्युत अधिनियम के सभी नियमों का आवेदक की ओर से पालन करना पाया गया।
विज्ञापन



तीन बार होना चाहिए था नवीनीकरण
इस एनओसी का नवीनीकरण 24 जून 2019, 24 जून 2022 और 24 जून 2025 से पहले किया जाना था। विद्युत सुरक्षा निदेशालय के जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण ऐसा नहीं हुआ। जिम्मेदारों ने भी इसकी सुध नहीं ली। यह भी पता करना जरूरी नहीं समझा कि एनओसी लेने वाले ने दोबारा नवीनीकरण क्यों नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



निदेशालय में तैनात रहे सहायक निदेशक
पीके निगम : 2016-2019
विजय कुमार राव : 2019-2022
सुनील कुमार : 2022-2026
आलोक कुमार शुक्ला : मई 2026 से अब तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed