फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Language University: Approval for 125 medals and 1,246 degrees.

भाषा विवि : 125 पदक व 1246 उपाधियों को स्वीकृति

Fri, 03 Jul 2026 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Language University: Approval for 125 medals and 1,246 degrees.
भाषा विवि
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी आठ जुलाई को होने वाले समारोह से पहले परीक्षा समिति की 11वीं बैठक हुई। इस बैठक में कुल 1,246 उपाधियों और 125 पदकों को औपचारिक मंजूरी दी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 1,236 स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधियां दी जाएंगी। साथ ही 10 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधियां भी मिलेंगी। कुल 125 पदकों में 54 स्वर्ण, 37 रजत और 34 कांस्य पदक शामिल हैं। ये पदक 110 मेधावियों को दिए जाएंगे। तीन विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए तीन-तीन पदक मिलेंगे। नौ विद्यार्थियों को दो-दो पदक दिए जाएंगे। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मंच से 25 चयनित विद्यार्थियों को पदक देंगी। कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा ने कहा कि समारोह में तीनों शीर्ष मेधावी विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी मंच पर आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में कुलसचिव विकास, अकादमिक डीन प्रोफेसर सौबान सईद और उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. अताउर्रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed