{"_id":"5e0c45ad8ebc3e879d41fb8f","slug":"land-is-not-identify-for-mosques-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अयोध्या में मस्जिद के लिए जमीन अभी चिह्नित नहीं, अपर मुख्य सचिव गृह ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अयोध्या में मस्जिद के लिए जमीन अभी चिह्नित नहीं, अपर मुख्य सचिव गृह ने दी जानकारी
Wed, 01 Jan 2020 12:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
रामनगरी का विहंगम दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में मस्जिद की जमीन को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को भ्रामक बताया।
विज्ञापन
अवस्थी ने कहा कि मस्जिद के लिए अभी कोई भूमि चिह्नित नहीं की गई है। गौरतलब है कि 9 नवंबर को राम मंदिर मुद्दे पर आए निर्णय में अयोध्या में ही मस्जिद के लिए पांच एकड़ जमीन देने के निर्देश दिए गए थे। यह जमीन अयोध्या में किस स्थान पर दी जाएगी, इस पर निर्णय राज्य सरकार को करना है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई खबरें चल रही हैं जिसे अपर मुख्य सचिव गृह ने भ्रामक बताया।
विज्ञापन
बता दें कि अयोध्या मामले पर 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया था। जिसे मुस्लिम समुदाय ने स्वीकार कर लिया। हालांकि, कुछ मुस्लिम पक्षकारों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की थी जिसे बिना बहस के ही खारिज कर दिया गया। इसके बाद बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी ने क्यूरेटिव याचिका दायर की थी। वहीं, मामले के मुख्य पक्षकार रहे इकबाल अंसारी व सुन्नी वक्फ बोर्ड ने फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या फैसले पर कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद, अब देश, नई उम्मीदों, आकांक्षाओं के साथ नए रास्ते पर, नए इरादे लेकर चल पड़ा है। न्यू इंडिया, इसी भावना को अपनाकर शांति, एकता और सद्भावना के साथ आगे बढ़े- यही मेरी कामना है। हम सबकी कामना है। देश हित में शांति, एकता और सदभावना के मूल्य सर्वोपरि हैं। माननीय न्यायालय के फैसले को सभी देशवासियों द्वारा सम्मान और सहज, संयम और शांति से स्वीकार करना परिपक्वता का परिचय है।