{"_id":"32552e322f6011d29762f7aacf421839","slug":"land-for-international-stadium-on-lucknow-sultanpur-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल स्टेडियम को 10 एकड़ और जमीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल स्टेडियम को 10 एकड़ और जमीन
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 07 Aug 2013 02:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर रोड पर प्रस्तावित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और खेल परिसर के तीन ओर सड़क होगी। इसका खाका एलडीए के टाउन प्लानिंग विभाग ने खींच दिया है।
विज्ञापन
सड़क के लिए 10 एकड़ अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता प्राधिकरण को पड़ेगी। इस प्रस्ताव को स्टेडियम के साथ शामिल कर लिया गया है। बहुत जल्द ही स्टेडियम की परियोजना को यूपी कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
2015 में इस स्टेडियम के तैयार किए जाने की मियाद तय है। शहीद पथ से लगी सोने जैसी जमीन रीयल इस्टेट कारोबार के लिए हासिल करने के लिए नौ कंपनियां सामने आईं थीं। स्टेडियम में तीन परिसर होंगे।
विज्ञापन
पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दूसरा आउटडोर मल्टीपरपज स्टेडियम, तीसरा इंडोर स्टेडियम। इसके लिए 70 एकड़ जमीन दी जाएगी। जबकि 67 एकड़ भूमि रीयल इस्टेट उपयोग की होगी।
इसमें रिहायशी और कामर्शियल लैंडयूज दिया जाएगा। कुल 137 एकड़ क्षेत्रफल स्टेडियम का होगा, जिसके निर्माण पर करीब 360 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
प्री बिड में आईएल एंड एफएस टाउनशिप लिमिटेड, पार्श्वनाथ डवलपर्स लिमिटेड, अर्थकॉम प्राइवेट लिमिटेड, जीसीसी एंड एनसीसी संयुक्त उपक्रम,एल्डिको हाउसिंग लिमिटेड, इंट्रार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, शापूरजी एंड पल्लोनजी कांस्ट्रक्शंस लिमिटेड, आईबीएन लिमिटेड, अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां आई थी।
इसके बाद कैबिनेट में लाने से पहले पूरी साइट को एक बार फिर से परीक्षण के लिए नगर नियोजन विभाग के समक्ष रखा गया। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 10 एकड़ भूमि स्टेडियम के इतर ली जाएगी।
इस भूमि का उपयोग स्टेडियम के तीन ओर सड़क बनाने के लिए किया जाएगा। जबकि, एक ओर शहीद पथ पहले से है। स्टेडियम के सामने भी कुछ भूमि छोड़ी जाएगी। परियोजना कैबिनेट बैठक में शासन के सम्मुख रखी जाएगी।